पश्चिम बंगाल में राज्यपाल जगदीप धनखड़ और ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर अभी भी जारी है। मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस ने जगदीप धनखड़ पर पलटवार करते हुए कहा कि राज्यपाल यह बताने की कोशिश कर रहे हैं जैसे राज्य में फिलिस्तीन और इजराइल के बीच युद्ध चल रहा है।

टीएमसी का यह बयान राज्यपाल जगदीप धनखड़ के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि हमें खून से लथपथ बंगाल नहीं चाहिए। राज्यपाल ने जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि मैं हाथ जोड़कर सभी से अपील करना चाहता हूं कि हमें खून से लथपथ बंगाल नहीं चाहिए। इस देस में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर ने कहा था जहां मन भय से मुक्त हो और मस्तक सम्मान से उठा हो। मैं जानता हूं कि यहां किसी का भी मन भय से मुक्त नहीं है।

आज दिल्ली पहुंचेंगे
राज्यपाल जगदीप धनखड़ मंगलवार की शाम को तीन दिनों के लिए दिल्ली दौरे पर निकल रहे हैं। तीन दिनों तक धनखड़ दिल्ली में रहेंगे। वह 15 जून शाम को दिल्ली पहुंचेंगे और राजधानी से 18 जून को कोलकाता के लिए रवाना होंगे। इस दौरान धनखड़ राज्य में हो रही हिंसा के मुद्दे को गृह मंत्री अमित शाह के साथ उठा सकते हैं। 

हिंसा को लेकर ममता सरकार पर हमला बोलते रहे हैं राज्यपाल
पश्चिम बंगाल में चुनावों के बाद हुई हिंसा को लेकर राज्यपाल लगातार ममता सरकार पर हमले बोलते रहे हैं। कल ही बीजेपी के विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में हिंसा को लेकर राज्यपाल से मुलाकात की थी। उसके बाद धनखड़ ने कहा था कि राज्य में तांडव चल रहा है, लेकिन सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है।

संबंधित खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here