तेलंगाना के मेड़चल-मलकजगिरी जिले के डुंडीगल इलाके में स्थित वायु सेना अकादमी के पास एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आ गई है। घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी किए गए फोटो में आप देख सकते हैं कि आग भीषण है। आग के फैक्ट्री के बड़े हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। आग लपट काफी ऊंची दिख रही है। हालांकि, अभी तक यह भी साफ नहीं हो पाया है कि केमिकल फैक्ट्री में यह आग कैसे लगी। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू करने में जुटी हुई है।

बता दें कि इससे पहले 21 अगस्त को तेलंगाना के श्रीसैलम हाइड्रोइलैक्ट्रिक प्लांट (श्रीसैलम लेफ्ट बैंक पावर स्टेशन) में आग लग गई थी। इस घटना में 9 शव बरामद हुए थे। बरामद हुए तीन शव की पहचान असिस्टेंट इंजीनियर- सुंदर नाइक, मोहन कुमार और फातिम के तौर पर हुई थी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने घटना के कारण का पता लगाने के लिए सीआईडी द्वारा व्यापक जांच के आदेश दिए गए थे। सीआईडी के एडिशनल डायरेक्टर ऑफ पुलिस गोविंद सिंह को इन्क्वायरी ऑफिसर नियुक्त किया गया है। सिंह से इस बारे में जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here