धनतेरस और दिवाली के मौके पर गोल्ड खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए एक खास ऑफर है। इस ऑफर के तहत ग्राहक सोने के वजन के बराबर चांदी के सिक्के के हकदार हैं। आइए इस ऑफर की डिटेल जान लेते हैं। 

दरअसल, भारत सरकार के उपक्रम एमएमटीसी लिमिटेड और स्विटजरलैंड के PAMP SA के ज्वाइंट वेंचर MMTC-PAMP ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसके साथ ही ब्रांड ने एक स्पेशल ऑफर ‘जितना सोना, उतनी चांदी’ भी पेश किया है। ये ऑफर  MMTC-PAMP रिटेल स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

क्या है ऑफर में:  स्पेशल ऑफर ‘जितना सोना, उतनी चांदी’  के जरिए ग्राहक एमएमटीसी-पीएएमपी से खरीदे गए सोने के वजन के बराबर चांदी के सिक्के का हकदार है। नया ऑफर 5 ग्राम और उससे अधिक वजन के सोने के सिक्के और बार की खरीद पर लागू है।

कहां- कहां है ऑफर: ये ऑफर सोने और चांदी के उत्पाद एमएमटीसी-पीएएमपी वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा नई दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, कोयंबटूर, त्रिशूर और लुधियाना के रिटेल स्टोर्स पर भी मिल जाएगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here