अगर आप घर के लिए सस्ती ब्याज दर पर होम लोन लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, निजी क्षेत्र के बैंक कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी होम लोन की ब्याज दर में 0.15 प्रतिशत की कटौती की है। बैंक अब 6.50 प्रतिशत की दर पर होम लोन उपलब्ध कराएगा।
बैंक का दावा है कि सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी होम लोन श्रेणी में यह पिछले एक दशक से अधिक समय में सबसे कम ब्याज दर है। आपको यहां बता दें कि लोन पर बैंक की सबसे कम ब्याज दर की पेशकश पिछले अक्टूबर में 6.9 प्रतिशत थी। तब से दो बार कटौती की गई है और वर्तमान में दर 6.65 प्रतिशत है जिसे अब 0.15 प्रतिशत कटौती के बाद 6.50 प्रतिशत किया गया है।
सिर्फ दो महीने के लिए: बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि 6.50 प्रतिशत की दर पर होम लोन त्योहारों के दौरान की पेशकश है। ये केवल दो महीने के लिए 8 नवंबर तक उपलब्ध होगी। ये लोन उन वेतनभोगी वर्ग को दिया जाएगा जिनका क्रेडिट स्कोर हाई हो।
अधिकारी के मुताबिक कोविड-19 महामारी के कारण होम लोन की मांग घर खरीदने में अधिक रुचि के कारण आ रही है। महामारी ने काम और शिक्षा दोनों को घरों में स्थानांतरित कर दिया है। इस पहले घर की कीमतों में गिरावट का रुख देखा गया।
क्रिप्टो करेंसी का भारत में क्या है भविष्य, RBI गवर्नर बोले-सरकार को गौर करना है
अहम बात ये है कि कोटक बैंक ने रेपो रेट में कटौती नहीं होने के बावजूद बयाज दरें कम करने में सफल रहा है। इसकी वजह प्रणाली में अतिरिक्त नकदी उपलब्ध होना है। अन्य खुदरा वर्ग, जैसे कि क्रेडिट कार्ड आदि में भी कर्ज उठाव में तेजी आई है।







