त्योहारी सीजन में ग्राहकों को लुभाने के लिए सरकारी और निजी बैंकों ने कई ऑफर्स दिए हैं। इसके तहत बैंकों ने ग्राहकों के लिए होम और कार लोन की ब्याज दरों में कटौती की है तो वहीं प्रोसेसिंग शुल्क समेत अन्य राहत भी दे रहे हैं।

इसी कड़ी में सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने भी ग्राहकों के लिए कई सारे ऑफर्स का ऐलान किया है। पीएनबी ने गोल्ड गिरवी रख लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए ब्याज दरें कम कर दी है। इसके अलावा पीएनबी ने होम लोन की ब्याज दरों में भी कटौती की है। 

कितनी हो गई ब्याज दरें: बैंक ने एक बयान में कहा कि पीएनबी अब सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) पर 7.20 प्रतिशत और सोने के आभूषणों के बदले 7.30 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज देगा। वहीं, पीएनबी का होम लोन अब 6.60 प्रतिशत से शुरू होगा। वहीं, ग्राहक 7.15 प्रतिशत की दर से कार लोन और 8.95 प्रतिशत के ब्याज पर पर्सनल लोन का लाभ उठा सकते हैं। बैंक का दावा है कि यह उद्योग में सबसे कम दरों में से है।

खाने के तेल पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सस्ती होगी कीमतें

इसके अलावा त्योहारी सीजन के दौरान बैंक आवास ऋण और वाहन ऋण के समान, सोने के आभूषण और एसजीबी ऋण पर सेवा शुल्क/प्रोसेसिंग शुल्क में पूर्ण छूट की पेशकश कर रहा है। बैंक ने होम लोन पर मार्जिन भी घटा दिया है। कर्ज लेने वाले ग्राहक अब संपत्ति मूल्य के 80 प्रतिशत तक होम लोन ले सकेंगे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here