त्योहारों के इस सीजन में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित कई बैंकों ने अपने ग्राहकों को होम लोन और कार लोन (vehicle loans) की दरों को घटकार तोहफा दिया है। रविवार को बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India) ने कार लोन और होम में छूट देने का ऐलान किया है। यानी अब BOI के ग्राहकों को सस्ता होम लोन और वाहन ऋण मिलेगा।
ब्याज दरों में कितनी हुई है कटौती
बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार बैंक ने होम लोन पर 35 बेसिस प्वाइंट और कार लोन पर 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। इस कटौती के बाद अब BOI के ग्राहकों को होम लोन 6.50% पर मिलेगा, पहले यह 6.85% था। वहीं, वाहन ऋण की नई ब्याज दर 7.35% से घटकर 6.85 प्रतिशत हो गई हैं।
यह भी पढ़ेंः 15 साल में 5 करोड़ रुपए का इंतजाम, निवेश का ये है जबरदस्त तरीका
कब तक रहेगा यह ऑफर
बैंक ऑफ इंडिया की यह नई दरें 18 अक्टूबर यानी सोमवार से लागू हो जायेंगी। ग्राहक इस कटौती का लाभ 31 दिसंबर तक उठा सकेंगे। बैंक इसके अलावा होम लोन और वाहन ऋण पर लगने वाला प्रोसेसिंग फीस भी 31 दिसंबर तक चार्ज नहीं करेगा। यानी सोमवार से कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी।
यह भी पढ़ेंः अब और कितना मारेगी महंगाई; प्याज ने रुलाया, टमाटर ने भी तरेरी आंखें, क्या कितना महंगा हुआ
घर बैठे उठा सकेंगे इस ऑफर का लाभ
बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार वाहन ऋण पर शुरुआती ईएमआई 1502 रुपये रहेगी। वहीं, होम लोन पर 632 रुपये की शुरुआती ईएमआई देनी होगी। बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक घर बैठे इस स्पेशल ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। होम लोन का लिये







