विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हो चुकी है। गुरुवार तड़के विराट टीम के बाकी सदस्यों के साथ टीम बस से एयरपोर्ट पहुंचे। विराट के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका भी थी। टीम बस के एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले ही वहां फोटोग्राफर्स खड़े हुए थे। विराट बस से उतरे और सीधा फोटोग्राफर्स के पास पहुंचे। उन्होंने फोटोग्राफर्स से रिक्वेस्ट की कि वे बेबी का फोटो ना क्लिक करें। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

विराट और अनुष्का ने अभी तक अपनी बेटी की फोटो को पब्लिक नहीं होने दिया है। वामिका करीब एक साल की होने वाली है। 11 जनवरी को वामिका अपना पहला जन्मदिन मनाएगी। भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन टेस्ट और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर से खेला जाना है। वहीं वनडे सीरीज 19 जनवरी से खेली जानी है।

विराट ने इस दौरे पर रवाना होने से एक दिन पहले कप्तानी विवाद को लेकर खुलकर बात की। प्रेस कॉन्फ्रेन्स में उन्होंने लगभग सभी सवालों का जवाब दिया और साफ किया कि उनके और रोहित शर्मा के बीच कोई मनमुटाव नहीं है। विराट ने साथ ही कहा कि वह हमेशा टीम के लिए अपना 100 फीसदी देंगे, जब तक वह खेलेंगे। विराट ने बताया कि उन्हें टी20 कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए बीसीसीआई की ओर से किसी ने रिक्वेस्ट नहीं की थी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here