Petrol-Diesel Price Today : दशहरा के उल्लास में पेट्रोल-डीजल ने आज भी भंग डाला है। आज पेट्रोल-डीजल के दाम में  35-35 पैसे की तगड़ी बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में आज यानी शुक्रवार को इंडियन ऑयल के पंप पर एक लीटर पेट्रोल 105.14 और डीजल 93.87 रुपये में मिल रहा है। वहीं, रांची में  पेट्रोल डीजल लगभग एक समान रेट पर बिक रहे हैं।

अक्टूबर के इन 15 दिनों में पेट्रोल जहां 3.50 रुपये महंगा हो हुआ है, तो डीजल 4.00 रुपये। इस महीने की पहली तारीख को पेट्रोल जहां 25 पैसे व डीजल 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। पिछले महीने के अंतिम दिनों से जो पेट्रोल की कीमतें बढ़नी शुरू हुई, वह आज भी नहीं थमी है। बीच में कुछ दिनों के लिए इस पर विराम लगा था। जहां तक क्रूड ऑयल की बात है तो इस समय 85 डॉलर के आसपास है। झारखंड की राजधानी रांची में तो आज का पेट्रोल का भाव 99.60 रुपये तो डीजल का भव 99.07 रुपये प्रति लीटर है।

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर)

डीज़ल (रुपये/लीटर)

श्रीगंगानगर 117.22 107.99
नई दिल्‍ली 105.14 93.87
मुंबई 111.09 101.78
कोलकाता 105.76 96.98
चेन्‍नई 102.4 98.26
रांची 99.6 99.07
बेंगलुरु 108.8 99.63
पटना 108.44 100.43
चंडीगढ़ 101.2 93.59
लखनऊ 102.15 94.31
नोएडा 102.38 94.5

स्रोत: आईओसी

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here