West Bengal News: दिलीप घोष को पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष पद से पार्टी ने हटा दिया है. उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. दिलीप घोष की जगह डॉ सुकांता मजूमदार को बंगाल बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. मजूमदार बालूरघाट से सांसद हैं. दिलीप घोष घोष को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

बीजेपी ने बेबी रानी मौर्या को भी पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. उन्होंने हाल ही में उत्तराखंड के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था.

पार्टी के फैसले के बाद बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट कर दिलीप घोष और और मजूमदार को बधाई दी. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि दोनों पार्टी को मजबूत करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे.

बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी के चार विधायक और एक सांसद टीएमसी में शामिल हो चुके हैं. आज ही बाबुल सुप्रियो ने कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पार्टी की विधानसभा चुनाव में हार के लिए आंशिक रूप से जिम्मेदार हैं.

उन्होंने कहा, “चुनाव प्रचार के दौरान उनकी टिप्पणियां विद्यासागर, रवींद्रनाथ टैगोर और सत्यजीत रे की संस्कृति के साथ मेल नहीं खाती थीं. बंगाली जनमानस में पार्टी के पतन में यह भी एक कारण रहा.”

जुलाई में केंद्रीय मंत्री पद से हटाए जाने के बाद राजनीति छोड़ने की घोषणा करने वाले बाबुल सुप्रियो ने 18 सितंबर को टीएमसी का दामन थाम लिया था. इससे पहले दो मई को नतीजे आने के कुछ दिनों बाद ही मुकल रॉय बीजेपी छोड़कर टीएमसी में शामिल हो गए थे.

ममता बनर्जी से मिले बाबुल सुप्रियो, कहा- सीएम ने मुझे दिल से काम करने और गाने को कहा



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here