भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में अगले दो से तीन घंटों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए दिल्ली के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (आरडब्ल्यूएफसी) के प्रमुख डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि अगले दो या तीन घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होगी।
आईएमडी के अनुसार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भी भारी वर्षा की संभावना है। बिहार, अरुणाचल प्रदेश और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी से भारी वर्षा होने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, दक्षिण कर्नाटक और कर्नाटक और लक्षद्वीप के सुदूर स्थानों पर भी भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
Light rainfall to occur over a few places in Delhi-NCR during next 2-3 hours: Dr Kuldeep Srivastava, Head, Regional Weather forecasting Centre (RWFC), New Delhi pic.twitter.com/BAISbIMezw
— ANI (@ANI) June 26, 2020
बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु और कराईकल में गरज के साथ आंधी-तूफान आने का अनुमान जताया गया है।







