Edited By Vineet Tripathi | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

हाइलाइट्स

  • दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार का फैसला पलटा
  • अब नए आदेश के मुताबिक कोई भी करा सकता है दिल्ली के अस्पतालों में इलाज
  • दिल्ली सरकार के फैसले के बाद कई नेताओं ने की थी इसकी खिलाफत

नई दिल्ली

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल (Anil Baijal) ने दिल्ली के अस्पतालों (Delhi Hospital) में केवल राजधानी के लोगों के इलाज को लेकर दिए केजरीवाल सरकार के फैसले को पलट दिया है। नए आदेशों के मुताबिक अब कोई भी व्यक्ति दिल्ली के अस्पतालों में इलाज करा सकता है। दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच दिल्ली कैबिनेट ने रविवार को फैसला लिया था कि दिल्ली सरकार के सरकारी और निजी अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली के निवासियों का ही इलाज होगा, जबकि केंद्र सरकार के अस्पतालों में सभी का इलाज होगा। हालांकि बैजल के फैसले के बाद अब दिल्ली में सभी का इलाज हो सकेगा।

अरविंद केजरीवाल बोले- ‘दिल्ली के अस्पतालों’ में अब सिर्फ दिल्लीवालों का इलाज होगा

रविवार दोपहर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया, जिसके बाद दिल्ली से बाहर के लोगों को राजधानी में इलाज करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता। फैसले के मुताबिक, दिल्ली में मौजूद दिल्ली सरकार के सरकारी हॉस्पिटल और प्राइवेट हॉस्पिटलों में सिर्फ दिल्ली के लोगों का इलाज (arvind kejriwal on corona Treatment) होना था। वहीं केंद्र सरकार के हॉस्पिटल सभी के लिए खुले रहते। हालांकि अब यह फैसला उपराज्यपाल ने पलट दिया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली सरकार के अंतर्गत आनेवाले हॉस्पिटल और दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटलों में सिर्फ दिल्ली के लोगों का इलाज होगा। हालांकि केंद्र सरकार के हॉस्पिटल जैसे एम्स, सफरदरजंग और राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) में सभी लोगों का इलाज हो सकेगा, जैसा अबतक होता भी आया है। हालांकि, कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल जो स्पेशल सर्जरी करते हैं जो कहीं और नहीं होती उनको करवाने देशभर से कोई भी दिल्ली आ सकता है, उसे रोक नहीं होगी।

केजरी सरकार के इस फैसले को पलटने के साथ ही दिल्ली के LG ने राज्य सरकार के विभागों और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोविड-19 टेस्टिंग से संबंधित 18 मई को जारी ICMR की गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित करें।

केजरीवाल को बुखार, कल होगा कोरोना टेस्‍टकेजरीवाल को बुखार, कल होगा कोरोना टेस्‍टकोरोना वायरस से जूझ रही दिल्‍ली के लिए एक और चिंताजनक खबर है। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब हो गई है। उन्‍हें रविवार से हल्‍का बुखार और गले में खराश है। मंगलवार को उनका कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here