दिल्ली के एक कोर्ट ने बुधवार को सिटी पुलिस से राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के अलावा कई अन्य के खिलाफ एक बिजनेसमैन की शिकायत मामले में लिए गए  एक्शन की रिपोर्ट मांगी है। इस बिजनेसमैन का आरोप है कि उसके साथ लाखों रुपयों की ठगी हुई है। आरोप है कि उससे ठगे गए रुपयों का गलत इस्तेमाल किया गया है। शिकायतकर्ता के वकील ने बताया कि मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मानसी मलिक ने इस मामले में लिए गए एक्शन की पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

विशाल गोयल का आरोप है कि आरोपियों ने साजिश के तहत उसे चीट किया और उसके साथ फ्रॉड करते हुए 2018 में एक मुंबई बेस्ड कंपनी में लाखों रुपए इनवेस्ट करवाए, जिससे बाद में कोई रिटर्न नहीं मिला और उसके शेयर प्राइस भी गिर गए। शिकायत में कहा गया है- ‘आरोपियों ने जानबूझकर शिकायतकर्ता से 41,33,782 रुपए इनवेस्ट करवाए, उनका इरादा था इस पैसे का गलत और अवैध कामों में इस्तेमाल करने का’।

दिखाई ‘रोजी तस्वीर’

इस शिकायत में आगे कहा गया है कि ‘राज कुंद्रा समेत कई अन्य लोगों ने शिकायतकर्ता को ‘काफी रोजी तस्वीर’ दिखाकर उनकी कंपनी में इनवेस्ट करने के लिए राज किया। उन्हें बताया गया कि ये कंपनी गेमिंग, एनिमेशन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स में शामिल होगी’।
 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here