Satyendar Jain Corona Positive: दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus Cases in Delhi) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Delhi Health Minister) भी इस खतरनाक वायरस (Satyendar Jain ko Corona) से संक्रमित पाए गए हैं। उनसे पहले आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में क्वारंटीन किया है।
Edited By Ruchir Shukla | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
- दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कोरोना वायरस से संक्रमित
- एक दिन पहले हुआ टेस्ट निगेटिव आया, दोबारा टेस्ट में पॉजिटिव आई रिपोर्ट
- सत्येंद्र जैन के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी भी कोरोना से संक्रमित
- AAP के अब तक चार विधायकों में कोरोना वायरस का संक्रमण
नई दिल्ली
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain Corona Positive) का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। कोरोना वायरस (Coronavirus Cases in Delhi) के लक्षण नजर आने के बाद उन्होंने मंगलवार को टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसी बीच उन्होंने दोबारा टेस्ट कराया जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सत्येंद्र जैन के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद टेंशन बढ़ गई है क्योंकि उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में उन्होंने हिस्सा लिया था। इस बैठक में अरविंद केजरीवाल समेत दिल्ली सरकार के कई मंत्री और अधिकारी शामिल थे।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बुधवार को एक बार फिर कोरोना वायरस की जांच की गई। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सत्येंद्र जैन को तेज बुखार और ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में मंगलवार तड़के भर्ती कराया गया था। कल भी उनकी कोविड-19 की जांच की गई थी, जिसकी रिपोर्ट में उनके संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई थी।
इसे भी पढ़ें:- AAP विधायक आतिशी कोरोना पॉजिटिव
सत्येंद्र जैन को बुखार था ऐसे में पहली जांच के 24 घंटे बाद बुधवार को फिर कोविड-19 जांच की गई। इसकी रिपोर्ट शाम में आई जिसमें उनके कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला। डॉक्टरों ने बताया था कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें ऑक्सीजन दिया जा रहा है। सत्येंद्र जैन, आम आदमी पार्टी के चौथे नेता हैं जिनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।
आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली के कालकाजी से विधायक को आतिशी को भी कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ है। आतिशी ने शुरुआती लक्षणों के बाद 16 जून को कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट 17 जून को पॉजिटिव आई है। फिलहाल आतिशी को हल्के लक्षण हैं और उन्होंने खुद को अपने घर में क्वारंटीन कर लिया है। इससे पहले करोल बाग के विधायक विशेष रवि और पटेल नगर के विधायक राजकुमार आनंद भी इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
रेकमेंडेड खबरें
Vitamin-C In Summer: हर दिन खाएं ये 3 चीजें, दूर रहेगा कोरोन..
एशियन पेंट्स का कोरोना वॉरियर्स के लिए सॉन्ग
पुलिस इंस्पेक्टर की बेटी का VIDEO वायरल, PM मोरी मोदी से लगा..
Adv: जूते, सैंडल, कपड़ों की रेंज, 30% तक छूट
चैम्पियंस लीग लिस्बन में मिनी-टूर्नामेंट के साथ खत्म होगी
शहीद अपनी दादी से कहा था, लॉकडाउन समाप्त होने पर छुट्टी में ..
आप विधायक आतिशी कोविड-19 से संक्रमित पाईं गई
कार्यकर्ताओं से स्थानीय चीजों के इस्तेमाल का आह्वान करेगी भा..
मुंबई के लोखंडवाला में स्पा में छापा मारा गया, 11 लोग पकड़े ..
मुंबई के धारावी में कोविड-19 के 17 नये मामले आने से संक्रमित..
Oppo Find X2 सीरीज 12GB रैम के साथ लॉन्च, जानें खूबियां
सेक्स करने के दौरान योनि में जलन महसूस हो रही है, क्या यह कु..
पति मुझे संतुष्ट नहीं कर पा रहे, फ्रेंड संग सेक्स करना चाहती..
Cashew For Mental Health: डिप्रेशन को दूर करने में सहायक है ..
प्रियंका चोपड़ा की सास ही नहीं, ये विदेशी बाला भी साड़ी में आ..







