IPL 2021 Live Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का ये सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है. कई टीमें इस वक्त प्लेऑफ के लिये क्वालीफाई करने की जंग लड़ रही हैं. टेबल-टॉपर्स चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना सोमवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में मैच नंबर 50 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा. दोनों टीमों के इस सीजन में 9 जीत के साथ 18 अंक हैं. लेकिन सीएसके (CSK)  का नेट रन रेट बेहतर है, जिसके परिणामस्वरूप दिल्ली कैपिटल्स (DC)  पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) दोनों प्लेऑफ के लिये क्वालीफाई कर चुकी हैं. आज का मुकाबला काफी कड़ा होने की उम्मीद है.

चेन्नई पिछले मैच में अपनी हार से वापसी करना चाहेगी, जहां वे राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 190 रनों का बचाव करने में विफल रहे थे. जबकि दिल्ली ने अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से मात दी थी. 

हेड-टू-हेड- चेन्नई बनाम दिल्ली
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आईपीएल में अब तक 24 बार एक दूसरे का सामना कर चुकी हैं. जिसमें 15 बार चेन्नई ने जीत दर्ज की है. जबकि 09 बार दिल्ली ने बाजी मारी है. आंकडों के हिसाब से पलड़ा सीएसके का भारी नजर आ रहा है. इस सीजन दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं.

पिच रिपोर्ट
शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजी करने के लिए यह एक अच्छा विकेट है. लेकिन पारी के अंत में रन बनाना बल्लेबाजों के लिये यहां एक बड़ी चुनौती होगी. दूसरे हाफ में यहां अब तक दर्ज किया गया उच्चतम स्कोर 185 है. पीछा करने वाली टीमों ने यहां खेले गए पिछले 3 मैच जीते हैं. यहां पहले गेंदबाजी करना एक बेहतर विकल्प है. 

दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग इलेवन
पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, अवेश खान

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन
रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, मोइन अली, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), सैम कुरेन/ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर/केएम आसिफ, जोश हेजलवुड/लुंगी एनगिडी 

ये भी पढ़ें:

IPL 2021, CSK vs DC: आईपीएल में आज होगी सबसे ‘मजबूत’ टीमों के बीच टक्कर, इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में चहल को जगह ना मिलने पर हैरान हैं ये पूर्व चीफ सिलेक्टर, कही ये बड़ी बात

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here