दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किसान के दोबारा संभावित उपद्रव के चलते बुधवार को गाजीपुर मंडी, नेशनल हाईवे-9 व 24 पर यातायात बंद कर रखा है। इसके चलते डीएनडी पर बुधवार सुबह काफी भारी जाम लग गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि कालिंदी कुंज से नोएडा और नोएडा से कालिंदी कुंज तक यातायात के लिए दो लेन बंद हैं जिसकी वजह से डीएनडी पर जाम लग गया है। 

26 जनवरी को गणतंत्र की छुट्टी के बाद आज सुबह ज़्यादातर लोग अपने ऑफिस के लिए निकले हैं जिससे डीएनडी और कालिंदी कुंज के रास्ते नोएडा से दिल्ली जाने वालों की भीड़ बढ़ गई। खते ही देखते डीएनडी और कालिंदी कुंज टोल प्लाजा पर कारों की लंबी लाइन लग गई। जिसके चलते वाहनों को रेंगना पड़ रहा है। ट्रैफिक स्लो होने के चलते ही नोएडा ट्रैफिक पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here