दिल्ली पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की गाड़ी का गुरुवार को चालान काटा. दिल्ली पुलिस ने बताया कि रॉबर्ट वाड्रा की गाड़ी का यह चालान मोटर व्हीकल एक्ट (खतरनाक ड्राइविंग) की धारा 184 के तहत किया गया है.

दिल्ली पुलिस ने कहा रॉबर्ट वाड्रा बुधवार की सुबह अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑफिस जा रहे थे. अचानक उनकी गाड़ी ने ब्रेक मार दी, जिसकी वजह से पीछे से आ रही गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी. इसकी वजह से मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के अंतर्गत यह चालान किया गया है.  

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाड्रा की कार को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बारापुल्ला फ्लाईओवर पर पीछे से टक्कर मारी गई. गौरतलब है कि यह पूरा मामला जानी-मानी हस्ती से जुड़ा है, इसके चलते ये चालान भी मीडिया में सुर्खियों में आ गया है.

ये भी पढ़ें: मानहानि मामले पर गुजरात की कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, खुद पर लगे आरोपों से किया इनकार





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here