दिल्ली-एनसीआर के निवासियों की रविवार सुबह की शुरुआत भारी बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हुई, जिससे उन्हें उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण पारा कई डिग्री नीचे गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले दो दिन तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के दौर जारी रहेगा।

मूसलाधार बारिश से दिल्ली के निचले इलाकों और सड़कों पर जलभराव से यातायात की आवाजाही बाधित हो सकती है। मिंटो ब्रिज के अंडरपास में में पानी भर गया है जिससे डीटीसी की एक बस पानी में डूब गई और दो ऑटो भी जलभराव में फंस गए। यहीं पर एक युवक का शव भी बरामद हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां भरे पानी की वजह से ही युवक की डूबने से हुई है। नई दिल्ली यार्ड में काम करने वाले एक ट्रैकमैन ने शव को देख और फिर उसे बाहर निकाला।

दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला ने सुबह साढ़े पांच बजे तक 4.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। पालम मौसम केंद्र ने 3.8 मिमी बारिश दर्ज की। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई।

इससे पहले मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया था। उसने कहा था कि पूरा मानसून 19-20 जुलाई के दौरान उत्तर की ओर यानी हिमालय की तलहटी के करीब जा सकता है। दिल्ली में मानसून के समय से पहले पहुंचने के बावजूद बहुत हल्की बारिश हुई।

आईएमडी के अनुसार सफदरजंग वेधशाला ने जुलाई में अभी तक 47.9 मिमी बारिश दर्ज की जो 109.4 मिमी सामान्य बारिश से 56 फीसदी कम है। पालम और लोधी रोड मौसम केंद्रों ने जुलाई में 38 और 49 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here