राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण के मामलों में अब पहले की अपेक्षा कमी देखी जा रही है। आज नए मरीजों से अधिक ठीक होने वालों की संख्या रही। हालांकि, यहां कंटेनमेंट जोन में एक बार फिर से वृद्धि देखी जा रही है, लेकिन एक्टिव केस में कमी आने लगी है।
बुधवार को दिल्ली में कोरोना के करीब 3,700 से अधिक नए केस मिलने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 2 लाख 57 हजार के करीब पहुंच गई है। वहीं आज संक्रमण से 36 और लोगों की मौत होने से मृतकों संख्या भी बढ़कर 5,087 हो गई। इसके साथ ही एक्टिव केस घटकर करीब 30,836 हो गए हैं।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 3,714 नए मरीज मिले हैं, वहीं, 36 मरीजों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 2,56,789 हो गई है। आज दिल्ली में 4465 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर चले गए।
मनीष सिसोदिया अस्पताल में भर्ती, 14 सितंबर को हुई थी कोरोना की पुष्टि
Delhi reported 3,714 new COVID-19 cases (out of 59,580 tests), 4,465 recoveries & 36 deaths today, taking total cases to 2,56,789 including 2,20,866 recoveries & 5,087 deaths. Number of active cases stands at 30,836: Health Department pic.twitter.com/NJwk4CTqwS
— ANI (@ANI) September 23, 2020
राजधानी में आज कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मामले घटकर 30,836 हो गए हैं। वहीं, अब तक कुल 2,20,866 मरीज इस महामारी को मात देकर पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 5087 हो गई है।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में कुल 59,580 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 10,359 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 49,221 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 2,69,7333 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 1,41,964 टेस्ट किए गए हैं। इसके साथ ही राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 1987 हो गई है।







