Delhi Corona Death दिल्ली में कोरोना से मौत के आंकड़ों (Corona Death in Delhi) पर सियासत तेज हो गई है। अजय माकन (Ajay Maken) ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal) आंकड़े छिपा रही है। दिल्ली में कोरोना वायरस (Corona se dilli me kitni maut) के मृतकों की सूची में 82 नए नाम जोड़े गए थे।

Edited By Sudhakar Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

अजय माकन और अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
हाइलाइट्स

  • दिल्ली में कोरोना से मौत के आंकड़ों पर सियासी घमासान तेज
  • अजय माकन ने ट्वीट करते हुए केजरीवाल सरकार पर बोला हमला
  • माकन बोले- दिल्ली में 1036 दाह संस्कार कोविड प्रोटोकॉल से हुए
  • दिल्ली सरकार ने कोरोना मृतकों की लिस्ट में 82 नए नाम जोड़े थे

नई दिल्ली

दिल्ली में कोरोना का कहर बढ़ रहा है। दो दिन से वायरस के एक हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस बीच देश की राजधानी में कोरोना से मौत के आंकड़ों पर सियासी घमासान मच गया है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने ट्वीट करते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर कोरोना से मौत के आंकड़ों को छिपाने का आरोप लगाया है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘कल रात तक दिल्ली में 1036 का दाह संस्कार कोविड प्रोटोकॉल से हुआ है। परंतु मृत्यु का सरकारी आंकड़ा 392 है। असलियत- निगम बोध-439, पंजाबी बाग-389, आईटीओ-164, मंगोल पुरी-22, बुलंद मस्जिद-22। देर रात को- ताकि कोई अखबार न छाप सके। चुपके-चुपके जो जानकारी AAP दे रही, वो भी आधी-अधूरी है।’

माकन ने अपने ट्वीट में कोरोना पर दिल्ली सीएमओ की ओर से जारी 29 मई का हेल्थ बुलेटिन भी शेयर किया है। इसमें बताया गया है कि दिल्ली में कोरोना के अब तक 17 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, ऐक्टिव केस की संख्या 9,142 है। दरअसल दिल्ली में कोरोना वायरस के मृतकों की सूची में 82 नए नाम जोड़े गए थे। इनमें से मौत के 69 ऐसे मामले हैं जिसे इस सूची में देर से जोड़ा गया। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 13 लोगों की मौत हुई है जबकि पिछले 34 दिन में बाकी 69 मौतें हुई हैं और इस सूची में इस संख्या को देर से शामिल किया गया है।

कोरोना के मामलों की जानकारी देते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में अब तक 398 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, सिसोदिया ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि दिल्ली में स्वस्थ होने का प्रतिशत करीब 50 फीसदी तक है। उन्होंने कहा कि जब तक लोगों में संक्रमण के लक्षण नहीं दिखते हैं तब तक अस्पताल आने की कोई जरूरत नहीं है और ऐसे करीब 80-90 फीसदी मरीज घर में ही आइसोलेशन में रहकर स्वस्थ हुए हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि देर से मौत की सूची में शामिल जो नए मामले हैं उनमें से 52 लोगों की मौत सफदरजंग अस्पताल में हुई है। दिल्ली में संक्रमण के 1,106 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 17386 हो गई है। इसमें से 7846 लोग ठीक हो चुके हैं।

Web Title congress leader ajay maken questions arvind kejriwal govt over delhi corona death figure(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here