दिल्ली में शनिवार (15 अगस्त) को 1,276 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिन्हें मिलाकर राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या करीब 1.52 लाख हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि में 10 और कोविड-19 मरीजों की मौत दर्ज हुई, जिन्हें मिलकार दिल्ली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 4,188 हो गई।
दिल्ली सरकार द्वारा शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, गत 24 घंटे में 5,667 नमूनों की जांच आरटी-पीसीआर/ सीबीनैट/ट्रूनैट विधि से की गई, जबकि 12,604 नमूनों की जांच रैपिड एंटीजन किट से की गई। बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 1,51,928 हो गई है। वहीं 10 और लोगों की मौत के साथ राष्ट्रीय राजधानी में अबतक महामारी से 4,188 लोगों की जान गई है।
Delhi reports 1276 new #COVID19 positive cases, 1143 discharges/recoveries and 10 deaths today. Total number of cases rise to 151928 including 136251 recovered/discharged/migrated cases, 11489 active cases and 4188 deaths. pic.twitter.com/Nlw2t2PBOH
— ANI (@ANI) August 15, 2020
दिल्ली सरकार के मुताबिक, 1,36,251 कोविड-19 मरीज अबतक ठीक हो चुके हैं। वहीं 11,489 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 5,809 मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है। बुलेटिन के मुताबिक, इस समय दिल्ली में 538 निषिद्ध क्षेत्र हैं।







