Petrol Diesel Price Today 25 June 2020: लगातार 19वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अब राजधानी दिल्ली में एक लीटर डीजल का दाम 80 रुपये के पार चला गया है। वहीं यहां पेट्रोल, डीजल से सस्ता है। गुरुवार 25 जून को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 16 पैसे बढ़कर 79.92 रुपये हो गई है। वहीं 14 पैसा प्रतिलीटर डीजल महंगा होकर अब 80.02 रुपये पर पहुंच गया है। इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक 25 जून 2020 को दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata) और चेन्नई (Chennai)में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..
| शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) |
डीजल (रुपये/लीटर) |
| दिल्ली | 79.92 | 80.02 |
| मुंबई | 86.7 | 78.14 |
| चेन्नई | 83.18 | 77.29 |
| कोलकाता | 81.61 | 75.18 |
रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।







