दिल्ली में इजरायली दूतावास के नजदीक आईईडी ब्लास्ट के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की ओर से हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीआईएसएफ ने विस्फोट की आशंका को ध्यान में रखते हुए हवाई अड्डो, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सरकारी भवनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट जारी होने के बाद इन जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बता दें कि दिल्ली के लुटियंस इलाके में इजरायली दूतावास के बाहर शुक्रवार शाम विस्फोट हुआ है। अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। धमाके में कुछ कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

अधिकारी ने कहा, तीन कारों के शीशे टूट गए हैं। घटनास्थल पर दमकल की तीन गाड़ियां भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि दमकल विभाग को शाम 5 बजकर 11 मिनट पर घटना की सूचना मिली थी। घटनास्थल से कुछ ही किलोमीटर दूर ‘बीटिंग रिट्रीट’ कार्यक्रम चल रहा था। इजरायली दूतावास एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित है।

स्पेशल सेल की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंचे फायर ऑफिसर प्रेम लाल ने बताया कि हमें विस्फोट के बारे में शाम करीब 5:45 बजे फोन आया जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here