दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अधिकारियों को बॉर्डरों पर और निर्माणाधीन स्थलों पर मांग के आधार पर कोविड-19 जांच करने का निर्देश दिया है। सूत्रों ने बुधवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) मीटिंग के बाद यह जानकारी दी। 

जानकारी के अनुसार, उपराज्यपाल ने कोरोना वायरस (COVID-19) को फैलने से रोकने के लिए बुधवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कुछ नए कदम उठाकर राजधानी में टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाएं, जिसमें मांग पर टेस्ट, दिल्ली के बॉर्डरों पर टेस्ट और प्रमुख निर्माण स्थलों पर टेस्ट शामिल है। 

दिल्ली में एक महीने में COVID-19 के एक्टिव मामलों में 50% का इजाफा

सूत्रों ने कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक के दौरान उपराज्यपाल ने अधिकारियों से शहर में इस तरह की टेस्टिंग सुविधाओं को शुरू करने के लिए विस्तृत एसओपी तैयार करने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द ही एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जाएगा, जहां COVID-19 लक्षण वाला कोई भी एक व्यक्ति कॉल कर अपने दरवाजे पर सुविधा का लाभ उठा सकता है।

केजरीवाल सरकार के मेट्रो फिर से चलाने के प्रस्ताव को एलजी ने दी मंजूरी





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here