देश इस समय कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है। ऐसी कठिन परिस्थितियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) ने मदद के लिए आगे आया है। कंपनी ने मिशन HO₂PE के अंतर्गत केवीएन फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाया है, ताकि दिल्ली में जरूरतमंद मरीजों को तत्काल प्रभावी तरीके से ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मुफ्त में उपलब्ध कराया जा सके।

नई दिल्ली में मरीज़ और उनकी देखभाल कर रहे लोग 08068065385 पर मिस्ड कॉल देकर ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर के लिए अनुरोध कर सकते हैं और मिशन HO₂PE टीम इसमें उनकी मदद करेगी। ज़रूरत के सही पाए जाने पर कॉन्सेंट्रेटर मरीज़ के घर पर डिलिवर कर दिया जाएगा। एक प्रशिक्षित वॉलंटियर भी मदद के लिए मरीज़ और देखभाल करने वालों के पास जाएगा और ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर को चलाने में और उसके काम करने के तरीका समझाने में मदद करेगा।

फ्री में नहीं मिलती हैं ATM जैसी सुविधाएं, बैंक सर्विस के नाम पर वसूलते हैं इतना पैसा 

संजीव मेहता, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, एचयूएल ने कहा, “कोविड की दूसरी लहर ने हमारे सामने एक गंभीर मानवीय संकट पैदा कर दिया है। पूरा यूनिलीवर परिवार इस संकट की घड़ी में भारत की मदद के लिए एक साथ खड़ा है। इसके लिए हम ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मंगा रहे हैं जिनकी देश में भारी कमी है। हमें उम्मीद है कि पोर्टिया के साथ अपने गठबंधन के साथ हम ऐसे लोगों का जीवन बचा सकेंगे जिन्हें मेडिकल ऑक्सीजन की ज़रूरत है, साथ ही हम स्वास्थ्य प्रणाली पर पड़ रहे दबाव को कम भी कर सकेंगे।”

चीन के इस फैसले की वजह से फीकी पड़ी Bitcoin की चमक, क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव

मिशन HO₂PE को बेंगलुरू, कोलकाता, लखनऊ, चेन्नई, हैदराबाद, चंडीगढ़ जैसे अन्य शहरों में भी लागू किया जा रहा है जो बुरी तरह प्रभावित हैं। एचयूएल पूरे देश में करीब 20 जगहों के अस्पतालों में भी कॉन्सेंट्रेटर्स दान देगी। इसके अलावा, कंपनी अपने सप्लायर्स, डिस्ट्रिब्यूटर्स के लिए काम करने वालों और ग्रामीण इलाकों में शक्ति अम्मा समेत अप्रत्यक्ष तौर पर जुड़े करीब 3,00,000 लोगों के टीकाकरण का खर्च भी उठाएगी। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here