प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और एनएसई में 14 नवंबर को दिवाली के मौके पर शाम सवा छह बजे से एक घंटे का विशेष मुहूर्त कारोबार होगा। दोनों शेयर बाजारों ने अलग-अलग परिपत्रों में कहा कि दिवाली के दिन मुहूर्त कारोबार शाम 6.15 से 7.15 बजे तक होगा। मुहूर्त कारोबार सत्र में किए जाने वाले सभी सौदों के साथ निपटान दायित्व होता है।

दिवाली मूहूर्त कारोबार के साथ ही हिंदुओं के नये संवत वर्ष की भी शुरुआत होती है। माना जाता है कि मुहूर्त कारोबार से कारोबारियों को पूरे साल समृद्धि और धन- संपत्ति प्राप्त होती है। मूहूर्त कारोबार के बाद दिवाली बलिप्रतिपदा के मौके पर शेयर बाजार 16 नवंबर को बंद रहेंगे।

शेयर बाजार: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव नतीजों से पहले सेंसेक्स 41100 और निफ्टी 12000 के पार



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here