त्योहारों के मौके पर बैंक कार खरीदने के लिए सस्ते कर्ज के साथ एक से बढ़कर एक आकर्षक पेशकश कर रहे हैं। इनमें सरकारी बैंक सबसे आगे हैं। इनमें 7.10 फीसदी दर भी कर्ज मिल रहा है। आप धनतेरस पर कार खरीदने जा रहे हैं तो इन बैंकों से लोन लेना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि फैसला करने से पहले प्रोसेसिंग शुल्क समेत अन्य बातों का भी ध्यान जरूर रखें।

किसका कर्ज सबसे सस्ता
        बैंक                              ब्याज दर फीसदी में

पंजाब एंड सिंध बैंक                    7.1-7.9

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया               7.25-7.45

कैनरा बैंक                                7.3-9.9

बैंक ऑफ इंडिया                       7.35-7.95

बैंक ऑफ बड़ौदा                       7.35-10.1

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स        7.3-7.75

यूनियन बैंक से आप                   7.4-7.5

यूको बैंक से आप                      7.70

पंजाब नेशनल बैंक                    7.55-8.80

बैंक ऑफ महाराष्ट्र                     7.7-8.45

प्रोसेसिंग शुल्क कितना लगेगा

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र प्रोसेसिंग शुल्क नहीं ले रहे हैं। जबकि पीएनबी भी प्रोसेसिंग शुल्क पर छूट दे रहा है। पंजाब एंड सिंध बैंक प्रोसेसिंग शुल्क क्रेडिट स्कोर के आधार पर ले रहा यानी जितना ऊंचा क्रेडिट स्कोर उतना कम शुल्क। बैंक ऑफ इंडिया और कैनरा बैंक लोन की रकम का 0.25 फीसदी प्रोसेसिंग शुल्क ले रहे हैं जो न्यूनतम 1000 और अधिकतम 5000 रुपये तक होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा 31 दिसंबर तक 1500 रुपये के साथ जीएसटी की प्रोसेसिंग शुल्क ले रहा है। ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स 0.5 फीसदी प्रोसेसिंग शल्क ले रहा है। देनी होगी। ये फीस 2500 रुपये से लेकर अधिकतम 7500 रुपये तक हो सकती है। यूनियन बैंक एक हजार रुपये प्रोसेसिंग शुल्क ले रहा है।

पूर्व भुगतान की शर्त भी देखें

होम लोन पर पूर्व भुगतान शुल्क कई साल पहले खत्म हो चुका है। अब कार लोन पर भी कई बैंक पूर्व भुगतान शुल्क नहीं ले रहे हैं। ऐसा होने पर यदि आप समय से पहले कार लोन चुकाना चाहते हैं तो आपको अतिरिक्त राशि नहीं देनी पड़ती है। ऐसे में इस धनतेरस कार लोन लेते समय यह जरूर देख लें कि बैंक पूर्व भुगतान शुल्क तो नहीं ले रहे हैं।

कितने साल के लिए लें कर्ज

बैंक सामान्य स्थिति में अधिकतम सात साल के लिए कार लोन देते हैं। हालांकि, कोरोना संकट को देखते हुए बैंक अब ज्यादा अवधि के लिए भी कर्ज की पेशकश करने लगे हैं। वित्तीय सलाहकारों का कहना है कि यदि ईएमआई कम रखना चाहते हैं तो कर्ज की ज्यादा समय के लिए कर्ज ले सकते हैं। इसके अलावा डाउनपेंट ज्यादा करके भी आप ईएमआई रख सकते हैं। हालांकि, इसका फैसला आप अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार ही करें।

धनतेरस और दिवाली से पहले 50 हजार के नीचे आया सोना, जानें क्या रहे रेट



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here