दिवाली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में अगले एक दो दिन में आपकी कंपनी आपको बोनस भेज सकती है। हो सकता है कि इस समय वह अमाउंट आपको छोटा लगे लेकिन अगर उसे समझदारी के साथ निवेश किया जाता तो कुछ साल बाद वही अमाउंट आपको बेहतर रिटर्न दे सकता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि निवेश करें तो कहां ? मार्केट में फिक्सड डिपाॅजिट से लेकर गोल्ड तक ढेर सारे विकल्प मौजूद हैं, ऐसे में आइए जानते हैं कि कहां निवेश करना सबसे बेहतर रहेगा।
SBI फिक्सड डिपाॅजिट रेट्स
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India) वर्तमान समय में एफडी पर 2.50% से 5.50% तक ब्याज दे रहा है। जबकि सीनियर सिटीजन को 50 बीपीएस अतिरिक्त मिलेगा। ये रेट्स 8 जनवरी 2021 से प्रभावी हैं।
ICICI बैंक लेटेस्ट एफडी रेट्स
7 से 10 दिन के एफडी पर आईसीआईसीआई बैंक मौजूदा समय में 2.5% है 5.50% तक ब्याज दे रहा है।
HDFC बैंक लेटेस्ट एफडी रेट्स
मौजूदा समय में HDFC बैंक 7 से 10 दिन के एफडी पर 2.50% से 5.50% तक ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को बैंक 3% से 6.25% तक ब्याज मिलेगा।
Post Office टर्म डिपाॅजिट
पोस्ट ऑफिस टर्म डिपाॅजिट स्कीम बैंक एफडी की तरह ही है। यहां एक साल से पांच साल तक निवेश किया जा सकता है। बैंक की तरह यहां एक साल से 5 साल तक पैसा लगाया जा सकता है। एक से तीन साल तक के निवेश पर ब्याज दर 5.5% रहेगा। जबकि 5 साल के टर्म डिपाॅजिट पर पोस्ट ऑफिस 6.7% दे रहा है।
गोल्ड, साॅवरेन गोल्ड बाॅन्ड और म्युचुअल फंड
एफडी के अलावा गोल्ड, साॅवरेन गोल्ड बाॅन्ड म्युचुअल फंड भी निवेश का एक अच्छा विकल्प है। 29 अक्टूबर तक साॅवरेन गोल्ड बाॅन्ड में निवेश किया जा सकता है। वहां ऑनलाइन भुगतान पर 500 रुपये की छूट भी मिलेगी। म्युचुअल फंड भी एक सही विकल्प रहेगा।







