दिवाली से पहले कैडबरी ब्रांड ने एक खास एड अपने यूट्यूब पेज पर अपलोड किया है। इस वीडियो की दो खास बाते हैं। पहला एड में दिख रहे शाहरुख खान और दूसरा एड का खास संदेश। इस एड के पोस्ट होते ही यह इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ कह रहे हैं, मैं एसआरके की आंखों में दुख देख सकता हूं। कोई कह रहा है कि हम दुख की घड़ी में आपके साथ हैं। शाहरुख खान को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं दिल जीतने वाली हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए थे।
इस दिवाली को और खास बनाने के लिए कैडबरी चॉकलेट ब्रांड ने एक खास एड पोस्ट किया है। इस एड में एक खास संदेश दिया गया है। संदेश कोरोना महामारी के दौरान हुए लॉकडाउन को लेकर है। एड में संदेश दिया जा रहा है कि इस दिवाली छोटे व्यवसायियों से शॉपिंग करें। क्योंकि कोरोना महामारी के बाद हुए लॉकडाउन में उन्होंने बहुत बुरा वक्त देखा है। इस एड की एक और खास बात है, जिससे ये इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस एड में बॉलीवुड किंग खान शाहरुख दिख रहे हैं। इस खास संदेश को शाहरुख खुद दे रहे हैं। शाहरुख खान आजकल सुर्खियों में हैं, क्योंकि उनके बेटे आर्यन खान ड्र्ग्स क्रूज केस में जेल में बंद हैं।
This is amazing. @iamsrk just gave every vendor who has been suffering for two years, a mega star’s endorsement ✨ perfect mix of creativity, tech and of course love.
WORLD LOVES SRK
Not Just A Cadbury Ad https://t.co/P320k6lmWp via @YouTube
— godspeed_srk (@GodspeedSrk) October 23, 2021
इस एड में कैडबरी की तरफ से कैप्शन दिया गया है ”नॉट जस्ट ए कैडबरी एड” यानि सिर्फ कैडबरी विज्ञापन के लिए नहीं। एड में कैडबरी संदेश दे रहा है, ”इस दिवाली, हमने भारत के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाकर सैकड़ों छोटे व्यवसायों की मदद की है।”
एड में कुछ व्यवसायियों की फुटेज और बाइट्स हैं, जो लॉकडाउन के दौरान अपनी परेशानी बता रहे हैं। फिर क्रीम कलर की शेरवानी पहने शाहरुख खान दिखाई देते हैं। वे एड के माध्यम से वे स्थानीय दुकानदारों से दिवाली की शॉपिंग करने के लिए कह रहे हैं। वे विभिन्न दुकानों के नाम ले रहे हैं और दर्शकों को उनसे कपड़े, जूते, मिठाई, गैजेट आदि खरीदने का आग्रह कर रहे हैं।
This new ad of Shah Rukh Khan brought a smile on fans faces
Shah Sir Sherwani Looking So Amazing..?
Such an amazing message delivered by Srk and Cadbury India, the small stores too deserve a Happy Diwali!!As SRK said, unki diwali bhi meethi honi chahiye..❤❤#ShahRukhKhan pic.twitter.com/gNuGEgL4D3
— Shivam Jaiswal (@07ShivamJaiswal) October 23, 2021
कैडबरी ने विज्ञापन के माध्यम से बताया कि उन्होंने विज्ञापन में स्थानीय स्टोर के नाम लेने के लिए शाहरुख खान के चेहरे और आवाज को फिर से बनाने के लिए मशीन लर्निंग का इस्तेमाल किया।
एड में बताया गया है कि सभी दुकानों को कवर करना असंभव है, इसलिए हमने लोगों को ‘नॉट जस्ट ए कैडबरी एड’ का अपना संस्करण बनाकर लोगों की मदद करने की पहल की है। वीडियो के अंत में शाहरुख ने कहते हैं हमारे आस पास की जो दुकानें है, उनकी भी तो दिवाली मीठी होनी चाहिए ना।
यह विज्ञापन यूट्यूब पर अपलोड होने के बाद वायरल हो गया। ब्रांड की थीम दर्शकों को पसंद आई और उन्होंने छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए कंपनी की सराहना की है। एक यूजर ने लिखा कि, कैडबरी विज्ञापन किसी भी ब्रांड के सर्वश्रेष्ठ अभियानों में से एक है। एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि वाह विज्ञापन में बस कमाल के शाहरुख खान। मुझे तुमसे प्यार है। कुछ कह रहे हैं, मैं एसआरके की आंखों में दुख देख सकता हूं। कोई कह रहा है कि हम दुख की घड़ी में आपके साथ हैं।







