देश के सबसे अमीर अरबपति मुकेश अंबानी एक बार फिर टॉप 10 रईस कारोबारियों की सूची में शामिल हो गए हैं। मुकेश अंबानी ने अमेरिका के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे को पछाड़ कर ये सफलता हासिल की है। हालांकि, इससे पहले भी कई बार मुकेश अंबानी ने टॉप 10 रईसों के क्लब में जगह बनाई है।
मुकेश अंबानी की कितनी है दौलत: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की दौलत 1.30 बिलियन डॉलर बढ़कर अब 101 बिलियन डॉलर हो गई है। इसी के साथ वह, दुनिया के 10वें सबसे रईस अरबपति बन गए हैं। मुकेश अंबानी से आगे स्टीव वॉल्मर, लैरी एल्सिन, सर्जे ब्रिन, मार्क जुकरबर्ग, लेरी पेज, बिल गेट्स, बर्नाड अनॉल्ट, जेफ बेजोस और एलन मस्क का नंबर आता है।
क्यों बढ़ी अंबानी की दौलत: दरअसल, मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक के बाद एक डील किए हैं। इसका फायदा कंपनी के शेयर को हुआ है। बीते दिनों शेयर का भाव 2,724.70 रुपए के उच्चतम स्तर तक गया। वहीं, मार्केट कैपिटल ने भी 18 लाख करोड़ रुपए के स्तर को पार कर लिया। इस तेजी का असर मुकेश अंबानी के नेटवर्थ पर दिखा है और वह टॉप 10 अरबपतियों की सूची में शामिल हो गए हैं।
2.66 रुपये का यह शेयर बना दिया करोड़पति, 20 साल में दिया 22,000% का रिटर्न
गौतम अडानी की दौलत में उछाल: मुकेश अंबानी के अलावा गौतम अडानी की भी दौलत बढ़ी है। गौतम अडानी की दौलत 75.7 बिलियन डॉलर है और वह दुनिया के 13वें रईस अरबपति हैं। बीते एक दिन में गौतम अडानी की दौलत में 1.21 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। गौतम अडानी से आगे फ्रेंकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स और वॉरेन बफे हैं।







