टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क फोर्ब्स की अरबपति रैंकिंग की लिस्ट में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। मस्क की संपत्ति में 6.2 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है। उनकी जगह फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नार्ड अर्नाल्ट दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस इस सूची में पहले स्थान पर काबिज हैं।
फोर्ब्स के रियल-टाइम बिलियनेयर रैंकिंग्स से हर रोज पब्लिक होल्डिंग्स में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में जानकारी मिलती है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में शेयर बाजार खुलने के बाद दिन में कई बार यह इंडेक्स अपडेट होता है। ऐसे में नामी लोगों की रैंकिंग शेयरों में गिरावट की वजह से बदलती रहती है। एलन मस्क की कंपनियों के शेयरों में गिरावट की वजह से उन्हें लगातार झटके लग रहे हैं। पिछले हफ्ते वह इस लिस्ट में पहले स्थान से खिसक कर दूसरे पायदान पर आए थे। एक दिन पहले स्पेसएक्स के रॉकेट लैंडिंग के दौरान धमाका हो गया था। शेयरों में फिर गिरावट की वजह से अब उनकी कुल संपत्ति 150.9 बिलियन डॉलर रह गई है। सूची में दूसरे नंबर पर काबिज हुए फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नार्ड अर्नाल्ट और उनका परिवार है। वह लुइस विटन और मार्क जैकब्स जैसे लगभग 70 प्रख्यात ब्रांडों के मालिक हैं।
एलन मस्क के मंगल मिशन को लगा बड़ा झटका तो बोले-बिना टूटे धरती पर उतरा तो सही







