टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर बनने के बाद एक और मुकाम पर पहुंच गए हैं। उनकी संपत्ति अब 200 अरब डॉलर के पार हो गई है। ब्लूमबर्ग इंडेक्स मुताबिक अब उनकी संपत्ति 202 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। 13 जनवरी की ताजा लिस्ट के मुताबिक एक दिन में उनकी संपत्ति में 8.69 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। दूसरे नंबर पर अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस 183 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ हैं। बता दें  इस सूची में 500 अरबपति शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: देश में भले ही मुकेश अंबानी सबसे दौलतमंद कारोबारी हैं पर 2020 में अडानी की दौलत सबसे ज्यादा बढ़ी

साउथ अफ्रीका में जन्मे इंजीनियर एलन मस्क की संपत्ति आज सुबह 10 बजे तक 202 अरब डॉलर हो गई, जो बेजॉस की संपत्ति से 9 अरब डॉलर अधिक है। बेजॉस अक्टूबर 2017 से ही अमीरों की सूची में पहले स्थान पर काबिज थे। संपत्ति के मामले में ही नहीं स्पेसएक्स के सीईओ स्पेस टेक्नॉलजी भी बेजॉस के प्रतिद्वंद्वी हैं। बेजॉस ब्लू ऑरिजन एलएलसी के भी मालिक है। 

यह भी पढ़ें: कहानी एलन मस्क की: जब 30 साल की उम्र में राकेट खरीदने पहुंच गए रूस

दुनिया के लिए 2020 भले ही जैसा भी रहा हो, लेकिन एलन मस्क के लिए पिछले 12 महीने बेहद शानदार रहे हैं। पिछले एक साल में मस्क की संपत्ति 150 अरब डॉलर से अधिक बढ़ी, यह इतिहास में धन सृजन की संभवत: सबसे तेज गति है। इसमें टेस्ला का बहुत बड़ा योगदान है, जिसके शेयर पिछले एक साल में 743 फीसदी उछले हैं।  यदि बेजॉस का तलाक नहीं हुआ होता तो वह अभी भी मस्क से काफी आगे होते। तलाक के बाद उन्हें अपनी पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट संपत्ति का बड़ा हिस्सा दिया तो दिल खोलकर दान भी किया। उन्होंने पिछले साल नवंबर में 68 करोड़ डॉलर के शेयर दान किए हैं। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here