नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को शाम 5 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्टार्टअप्स को संबोधित करेंगे, ‘प्रारंभ’ नाम के स्टार्टअप इंडिया इंटरनेशनल समिट में भागीदारों से बात भी करेंगे. 15-16 जनवरी, को उद्योग और आंतरिक व्यापार को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है.

प्रधान मंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुरुप दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. अगस्त 2018 में काठमांडू में आयोजित चौथे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में, जिसमें भारत ने बिम्सटेक स्टार्टअप कॉन्क्लेव की मेजबानी करने के एलान किया था किया.

शिखर सम्मेलन 16 जनवरी, 2016 को प्रधान मंत्री द्वारा शुरू की गई स्टार्टअप इंडिया पहल की पांचवीं वर्षगांठ पर हो रहा है. 25 से अधिक देशों और 200 से अधिक वैश्विक वक्ताओं की भागीदारी के साथ, शिखर सम्मेलन भारत सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है. ये विश्व का सबसे बड़ा स्टार्टअप संगम होगा.

स्टार्टअप इंडिया पहल की शुरूआत के बाद से यह दुनिया भर के देशों के साथ बहुपक्षीय सहयोग और जुड़ाव बढ़ाने और सामूहिक रूप से स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेगा, इस सम्मेलन में कुल 24 सत्र होंगे जो जिसमें से एक को प्रधानमंत्री मोदी संबोधित करेंगे.

देखें तस्वीरें: रेलवे ने जारी की नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की प्रोजेक्टेड तस्वीरें, इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसा होगा नजारा

Covid-19: टीकाकरण का पूरा खाका तैयार, कुछ ऐसी है वैक्सीनेशन की तैयारी



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here