वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) ने एक रिपोर्ट में कहा कि इस साल अप्रैल-जून तिमाही के दौरान भारत में सोने की मांग 19.2 फीसद बढ़कर 76.1 टन हो गई, जिसका मुख्य कारण कम आधार प्रभाव था। गौरतलब है कि पिछले साल देशव्यापी लॉकडाउन के चलते आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई थीं। 

डब्ल्यूजीसी की रिपोर्ट ‘2021 की दूसरी तिमाही में सोने की मांग के रुझान के अनुसार कैलेंडर वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में सोने की कुल मांग 63.8 टन थी। रिपोर्ट में कहा गया कि कीमत के लिहाज से भारत में सोने की मांग समीक्षाधीन अवधि में 23 फीसद बढ़कर 32,810 करोड़ रुपये हो गई, जो 2020 की इसी अवधि में 26,600 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़ें: Gold Price Latest: सोना फिर 48000 के पार, चांदी के रेट में बड़ा उछाल, 44103 रुपये हुआ 22 कैरेट गोल्ड का भाव

रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रकोप के चलते पिछली तिमाही के मुकाबले मांग में 46 फीसद की गिरावट आई। इसी तरह मौजूदा साल की पहली छमाही में कुल मांग 157.6 टन थी, जो 2019 की पहली छमाही के मुकाबले 46 फीसदी थी।  

डब्ल्यूजीसी के भारत में क्षेत्रीय सीईओ सोमसुंदरम पी आर ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के चलते 2021 की दूसरी तिमाही में क्षेत्रीय आधार पर लॉकडाउन लगाया गया, जबकि पिछले साल पूरे देश में सख्त लॉकडाउन लागू किया गया था। ये तिमाही इसलिए भी बेहतर है क्योंकि व्यवसाय अधिक तैयार थे। रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल-जून तिमाही में वैश्विक सोने की मांग में पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले एक फीसद की गिरावट हुई और यह 955.1 टन रही।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here