रूद्रावतार हनुमान के कई रूप हैं. भक्तों को कभी उनका पंचमुखी स्वरूप भाता है तो किसी को हाथ में पहाड़ उठाकर उड़ते हुए हनुमान जी का लेकिन राजधानी लखनऊ में हनुमान जी का ऐसा संग्रहालय भी है. जहां उनके 80 हज़ार से ज़्यादा स्वरूप देखने को मिलते हैं तो आइए हम आपको ले चलते हैं हनुमान जी के इस खास संग्रहालय में और कराते हैं बजरंग बली के कई सारे रुपों के दर्शन.







