भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहरा का प्रकोप अब भी बना हुआ है। देश ने कोरोनो स होने वाली मौतों में तीन लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 4,454 लोगों की कोविड -19 से मौत हो गई जिसके बाद भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 303,720 तक पहुंच गई है। जिसके बाद भारत दुनिया का ऐसा तीसरा देश बन गया है जिसमें कोरोना से सबसे ज्यादा मौते हुई हैं। बता दें कि पहले नंबर पर अमेरिका और दूसरे नंबर पर ब्राजील हैं जहां कोरोना से सबसे ज्यादा मौते हुई हैं। इसके अलावा कोरोना को मात देने के लिए टेस्टिंग भी जारी है, अब तक 33 करोड़ से ज्यादा लोगों का परीक्षण किया जा चुका है।

पिछले कुछ दिनों में भारत में हर रोज कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 4000 के आसपास हो गया है, यहां तक ​​कि कई दिनों में मरने वालों की संख्या इसके पार भी चली गई है। MoHFW के आंकड़ों के मुताबिक 19 मई को 24 घंटों में 4,529 मौते हुईं। महामारी की शुरुआत के बाद से यह दुनिया में कहीं भी एक दिन में मरने वालों की संख्या सबसे अधिक है। इससे पहले 24 घंटे की अवधि में, 4,329 संबंधित मौतें दर्ज की गईं।

 

सरकार द्वारा संचालित इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 1,928,127 परीक्षण किए गए, जिससे अब तक किए गए परीक्षणों की कुल संख्या 33 करोड़ से बढ़कर 330,536,064 हो गई है। 18 मई के बाद यह पहली बार था जब एक दिन में 20 लाख से कम परीक्षण किए गए थे; 18 मई को 1,869,223 टेस्ट किए गए।

कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने वायरस के संचरण की चेन को और तोड़ने के लिए प्रतिबंधों को महीने के अंत तक बढ़ा दिया है। दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here