भारत में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 22,065 नए मामलों के साथ, भारत के कुल कोरोना मामले 99,06,165 हो गए हैं। इसके अलावा 354 नई मौतों के साथ मरने वालों का आंकड़ा अब 1,43,709 पहुंच गया है।

मामलों में वृद्धि के साथ, सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,39,820 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 34,477 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है इसके साथ अभी तक कुल 94,22,636 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें: कोविड-19 टीकाकरण के इंतजाम में लगे स्वास्थ्य अधिकारी, जानें कहां रखी जा सकती है वैक्सीन

सोमवार के बाद मंगलवार को भी सबसे कम मौतों की संख्या दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले हफ्ते भर में, भारत में अभी तक के सबसे कम कोविड-19 के मामलें दर्ज किए हैं। पिछले 7 दिनों में सबसे कम दैनिक मामलें और दैनिक मौतें दर्ज की गई हैं।

Corona Vaccine Update: कोरोना वैक्सीन लगने के बाद 30 मिनट की जाएगी निगरानी, पहले फेज में 30 करोड़ का होगा टीकाकरण

पिछले सप्ताह से देश में प्रति मिलियन जनसंख्या में लगभग 158 मामले सामने आए हैं, यह संख्या अन्य पश्चिमी देशों की तुलना में बेहद कम है। पिछले 8 दिनों के दौरान दुनिया में प्रति मिलियन जनसंख्या पर 553 नए मामले दर्ज किए गए हैं।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here