12 दिनों से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में नरमी है, लेकिन घरेलू बाजार में इसकी कीमतें लगातार बढ़ रही हैं.

नई दिल्ली: कोरोना संकट के इस दौर में आम लोगों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है. पेट्रोल और डीजल की कीमत में गुरुवार को 12वें दिन तेजी जारी रही, जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में नरमी बनी रही. लगातार 12 दिनों की बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 6.55 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है और डीजल की कीमत 7.06 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई है.

तेल कंपनियों ने गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में क्रमश: 53 पैसे और डीजल में 64 पैसे की बढ़ोतरी की है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर क्रमश: 77.81 रुपये और डीजल की कीमत बढ़कर 76.43 रुपये प्रति लीटर हो गई.

जानिए- आपके शहर में क्या हैं नए दाम?











शहर  पेट्रोल डीजल
दिल्ली 77.81 76.43
मुंबई 84.66 74.93
चेन्नई 81.32 74.23
कोलकाता 79.59 71.96
नोएडा 79.07 69.38
लखनऊ 78.97 69.29
पटना 81.30 74.25

लगातार 12वें दिन ईंधन के दाम में वृद्धि

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद भारत में लोगों को राहत नहीं मिल रही है. विपक्षी कांग्रेस ने सरकार से बढ़े हुए पेट्रोल और डीजल के दामों वापस लेने की मांग की है. मगर गुरुवार को तेल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार 12वें दिन भी दाम बढ़ा दिया.

बता दें कि राज्यों में सेल्स टैक्स और वैट लगने से ईंधर की दर पर असर पड़ता है. तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम का डेली रिवीजन शुरू कर दिया है. इससे पहले कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते देश में ईंधन के दाम लगातार 82 दिन तक स्थिर रहे थे. कंपनियों ने रोज कीमतें बदलने के नियम को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया था. आपको बता दें कि कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल, डीजल के भाव सुबह 6 बजे तय किए जाते हैं.

ये भी पढ़ें-

भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्य के तौर पर आठवीं बार चुना गया, 192 में से 184 वोट मिले

दुनियाभर में कोरोना ने ली 4.5 लाख लोगों की जान, अबतक 84 लाख लोग संक्रमित, आधे से ज्यादा ठीक हुए



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here