केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने बीजेपी की जनसंवाद रैली के तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) (PM Housing Scheme)के तहत निर्माण का लक्ष्य समय सीमा के दो साल पहले यानी, 2020 में ही पूरा कर लिया जाएगा।

Edited By Sujeet Upadhyay | नवभारत टाइम्स | Updated:

केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी
हाइलाइट्स

  • बीजेपी की जनसंवाद रैली के तहत केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोगों से बात की
  • समय सीमा के दो साल पहले यानी, 2020 में ही पूरा कर लिया जाएगा PM आवास योजना (शहरी) के तहत निर्माण का लक्ष्य
  • कोरोना आपदा में निराश्रित श्रमिकों को सस्ते किराए के घर देने के लिए हर राज्य में आवास योजना शुरू की जाएगी

लखनऊ

बीजेपी की जनसंवाद रैली के तहत गुरुवार को केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्माण का लक्ष्य समय सीमा के दो साल पहले यानी, 2020 में ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा कोरोना आपदा में निराश्रित श्रमिकों को सस्ते किराए के घर देने के लिए हर राज्य में आवास योजना शुरू की जाएगी। इसके लिए राज्यों को सहायता दी जा रही है।

केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि छोटे उद्योगों को सरकार 3 लाख करोड़ रुपये का कर्ज उपलब्ध करवा रही है। बीजेपी सरकार ने शहरी विकास परियोजनाओं पर यूपीए सरकार द्वारा दस साल में किए गए खर्च के मुकाबले पांच साल में ही 554 प्रतिशत अधिक खर्च किया। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को उज्ज्वला गैस योजना पर आधारित वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित किया।

कुशीनगर एयरपोर्ट पर चढ़ा सियासी पारा..नमाज के लिए लेना होगा टोकन! देखें यूपी की बड़ी खबरेंकुशीनगर एयरपोर्ट पर चढ़ा सियासी पारा..नमाज के लिए लेना होगा टोकन! देखें यूपी की बड़ी खबरेंनरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में राज्य के चौथे इंटरनैशनल एयरपोर्ट को मंजूरी दी है। इस एयरपोर्ट को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली के रूप में दुनिया भर में मशहूर कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के काम को जहां बीजेपी अपना बता रही हैं, वहीं समाजवादी पार्टी ने इसे अपना काम बताया है। देखें टॉप-5 खबरें…

सरकार बायोगैस बनाने की तकनीक के नए प्रॉजेक्ट लागू कर रही

पुरी ने कहा कि प्रदेश में केंद्र सरकार बायोगैस बनाने की तकनीक के नए प्रॉजेक्ट लागू कर रही है। यहां की महिलाएं कंपनी बनाकर घर के कचरे, खेतों के कचरे और पराली आदि वेस्ट सामग्री से बायोगैस का उत्पादन करें। केन्द्र सरकार बायोगैस को उचित मूल्य पर लेने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कोरोना आपदा के समय सरकार ने देश की 20 करोड़ महिलाओं के खाते में सीधे 1500 रुपये की सहायता पहुंचाई।

Web Title pm housing scheme targets to be completed two years ago: hardeep singh puri(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here