Dhanush Interview: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. एक्टर तमिल, तेलुगु फिल्मों के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी एक्टिव हैं. सोनम कपूर (Sonam Kapoor), अभय देओल (Abhay Deol) के साथ फिल्म ‘रांझाणा’ में इनके कुंदन के किरदार को खूब पसंद किया गया था. इसके बाद धनुष अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ ‘शमिताब’ नाम की फिल्म में नज़र आये थे,  अब एक्टर 6 साल बाद अतरंगी रे (Atrangi Re) के साथ वापसी कर रहे हैं. इसी बीच खास बातचीत में धनुष ने कई सवालों के जवाब दिए, इस बीच एक्टर ने अमिताभ बच्चन की एक सुपरहिट फिल्म पर भी कमेंट किया. 

जब धनुष से सवाल पूछा गया कि कौन सी ऐसी हिंदी फिल्म है जिसकी रीमेक बनाना चाहेंगे? इस पर एक्टर ने बताया कि वो अमिताभ की फिल्म शराबी की रीमेक बनाना चाहते हैं. धनुष ने बताया कि इस फिल्म में अमित जी का किरदार बेहद मुश्किल था, और वो इस चैलेंज को एक्सेप्ट करना पसंद करेंगे.

बता दें 1984 में आई  इस फिल्म में एक नेकदिल अमीर शराबी को नर्तकी से प्यार हो जाता है. उसके पिता उसे घर से निकाल देते हैं. समस्या ये है कि उसे कुछ भी नहीं आता. यही वो फिल्म है जिसमें अमिताभ ने अपनी एक्टिंग से सिंपल सी कहानी में भी जान डाल दी थी. 

कभी पड़ी गाली तो कभी पड़ी मार…Ranbir Kapoor यूं ही नहीं बनें सुपरस्टार, एक्टर ने सुनाया किस्सा

धनुष की बात करें तो इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी और आनंद एल रॉय़ की मुलाकात को लेकर भी खुलासा किया. एक्टर ने बताया कि कैसे आनंद एल रॉय ने उन्हें खुद अप्रोच किया था रांझना फिल्म में कुंदन का किरदार करने के लिए. एक्टर ने बताया कि डायरेक्टर उनसे मिलने के लिए कोलकता आ गए थे. उसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई. वही एक्टर ने अतरंगी रे फिल्म की शूटिंग के दौरान की बातों का जिक्र करते हुए अक्षय कुमार और सारा अली खान की भी तारीफें की. 

Anupam Kher ने Kapil Sharma Show शो पर किया था खुलासा, पत्नी Kirron Kher से दूर रहकर क्यों एक्टर को मिलता है सुकुन



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here