बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे फैन्स के लिए कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपनी फिल्म धरम-वीर का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे खतरनाक एक्शन सीन करते हुए नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र ने बताया कि उन्होंने यह स्टंट खुद किया था।

इस वीडियो को धर्मेंद्र ने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में दिखता है कि धर्मेंद्र घोड़े पर सवार होकर दो सैनिकों से जंग लड़ रहे हैं। उन्होंने अपने दोनों हाथों में एक-एक भाला रखा है। वे सामने से घोड़े पर आ रहे सिपाहियों को भाले से मारकर धराशाई कर देते हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, कोई डुप्लीकेट नहीं। भगवान की दुआ रही। इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है।

तीनों ‘खान’ के साथ काम कर चुकी हैं ‘गुलाबो सिताबो’ की ‘बेगम’ फारुख जफर, ऐसे शुरू किया था फिल्मी करियर

बेटे युग ने क्लिक की मां काजोल की फोटो, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर की शेयर

गौरतलब है कि धरम-वीर फिल्म साल 1977 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके अलावा जीनत अमान, नीतू सिंह और जीतेंद्र जैसे सितारों ने काम किया था। फिल्म का निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया था, जो उस साल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। सितारों की एक्टिंग से लेकर गाने तक सभी चर्चा में थे।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here