देश में हिंदू राष्ट्र पर छिड़ी बहस के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि धर्म के आधार पर कोई आधार एकजुट नहीं रह सकता। गहलोत ने कहा कि पाकिस्तान धर्म के आधार पर बना लेकिन दो भागों में विभाजित हुआ।

गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि धर्म के आधार पर कोई राष्ट्र एकजुट नहीं रह सकता। उन्होंने कहा, पाकिस्तान धर्म के आधार पर बना लेकिन बरकरार नहीं रह सका और दो देशों (पाकिस्तान और बांग्लादेश) में विभाजित हो गया। 

 

गहलोत ने आगे कहा, “आप भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाने की बात करते हैं, लेकिन धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले लोगों को पता होना चाहिए कि देश इस आधार पर एकजुट नहीं रह सकता।”





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here