शाओमी (Xiaomi) 4 मार्च को भारत में अपनी Redmi Note 10 Series लाने जा रही है। लॉन्च से पहले ही Redmi Note 10 स्मार्टफोन्स को लेकर कई लीक्स और रिपोर्ट्स आ चुकी हैं, जिससे इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस का संकेत मिलता है। अब Redmi Note 10 के रिटेल बॉक्स की एक इमेज से इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है।
48 मेगापिक्सल के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप
टिप्स्टर अभिषेक यादव ने ट्विटर पर Redmi Note 10 के इंडियन यूनिट के रिटेल बॉक्स की इमेज शेयर की है। इमेज के मुताबिक, Redmi Note 10 में पंच-होल कैमरा के साथ FHD+ AMOLED डिस्प्ले होगा। इसके साथ ही, Redmi Note 10 एमोलेड डिस्प्ले के साथ आने वाला सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा। रिटेल बॉक्स से यह भी खुलासा हुआ है कि स्मार्टफोन में क्वॉड कैमरा सेटअप होगा। फोन में मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। रेडमी नोट 10 को ग्रीन कलर में स्पॉट किया गया है।
Redmi Note 10 AMOLED ???
-FHD+ AMOLED display
-48MP Quad Rear Camera pic.twitter.com/uB6JCIkK23— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) February 23, 2021
यह भी पढ़ें- सस्ता हो गया 64MP कैमरे वाला सैमसंग का धांसू फोन, जानें नई कीमत
64MP के प्राइमरी कैमरे के साथ आ सकता है रेडमी नोट 10 प्रो
Redmi Note 10 स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 768 प्रोसेसर से पावर्ड होगा और यह 6GB तक के रैम के साथ आ सकता है। अपनी इस नई सीरीज में शाओमी Redmi Note 10 के अलावा Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max लॉन्च कर सकती है। रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर और 64 मेगापिक्सल क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। यह स्मार्टफोन 8 जीबी तक के रैम और 128GB के स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है।
यह भी पढ़ें- सस्ता हुआ Vivo का जबरदस्त फीचर्स वाला स्मार्टफ़ोन V20 SE, जानिए नई कीमत
Redmi Note 10 Pro Max में होगा 108MP कैमरा
रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 768G प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह फोन IPS डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। स्मार्टफोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप हो सकता है। फोन में मेन कैमरा 108 मेगापिक्सल का हो सकता है। रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स में 5,050 mAh की बैटरी हो सकती है।







