फिल्म एमएस धोनी के एक सीन में सुशांत के साथ आलोक

लखनऊ

ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से हर कोई हैरान है। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि सुशांत जैसा टैलंटेड ऐक्टर और बेहतरीन इंसान अब हमारे बीच नहीं है। यूं तो सुशांत ने एक से बढ़कर एक फिल्में कीं लेकिन 2016 में रिलीज हुई ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ (MS Dhoni: The Untold Story) ने उनकी दुनिया बदल दी थी।

फिल्म को बॉक्स ऑफिस और क्रिटिक्स दोनों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और सुशांत रातोंरात स्टार बन गए थे। इस फिल्म में धोनी के दोस्त चिट्टू की भूमिका निभाने वाले आलोक पांडे यूपी के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। आलोक सुशांत के इस तरह जाने से शॉक्ड हैं। उन्हें सुशांत के साथ बिताए पल याद आ रहे हैं।

सुशांत की मौत में रिश्तेदारों को साजिश का शकसुशांत की मौत में रिश्तेदारों को साजिश का शकदिवंगत ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदारों को यकीन ही नहीं हो रहा कि सुशांत ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। पटना में सुशांत के अंकल ने सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सलियान का जिक्र करते हुए कहा कि सुशांत पर काफी प्रेशर डाला गया था, जिसकी जांच की जानी चाहिए। वहीं जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव ने भी सुशांत की मौत की सीबीआई जांच की मांग की है।

पढ़ें: अब यादों में सुशांत सिंह, अंतिम विदाई देते रो पड़े पिता-बहन

बड़े भाई की तरह थे सुशांत

आलोक ने एनबीटी ऑनलाइन को बताया, ‘हमने रांची में 45 दिन साथ में शूटिंग की थी। वह सेट पर स्टार नहीं बड़े भाई की तरह थे। पहले दिन जब मैं सेट पर गया तो बहुत डरा हुआ था। मुझे पता नहीं था कि सुशांत मेरे साथ कैसे रियेक्ट करेंगे। लेकिन जिस तरीके से वह मेरे साथ मस्ती करते थे, जैसे कभी बातों-बातों में पीठ में थपकी देना, कभी कुछ डिस्कशन करना। हमारे बैकग्राउंड के बारे में पूछना। कभी कोई चीज खाने की बनाना और साथ में बैठकर खाना, ये सब अब बहुत याद आ रहा है।’

NBT

सुशांत के साथ आलोक



‘कभी जरूरत होती तो सुशांत मेरा साथ जरूर देते’


शूटिंग का किस्सा शेयर करते हुए आलोक आगे कहते हैं, ‘शूट के दौरान बहुत परेशान करते थे। डायलॉग भुला देते थे.. मुझसे पूछते थे कि डायलॉग याद है न तुम्हें। पता है कि इस सीन में क्या होने वाला है। उस समय समझ नहीं पाता था कि ऐसे क्यों कर रहे हैं लेकिन जैसे-जैसे शूट आगे बढ़ा फिर मुझे समझ आया कि बहुत डाउन टु अर्थ और बहुत प्यारे बंदे थे।’

आलोक आगे कहते हैं, ‘मुझे कंफर्टेबल कराने के लिए सुशांत सारी चीजें करते थे जिससे कि मेरा जो करेक्टर था बेस्ट फ्रेंड का मैं उससे घुल-मिल जाऊं। मैं एक ऐक्टर के नाते वो रियेक्शन दे सकूं जो इस कैरेक्टर के लिए जरूरी है। मैं सुशांत लेकर श्योर था कि कभी जरूरत हुई तो वह मेरा साथ जरूर देंगे।’

Video-सुशांत के निधन पर पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात

  • Video-सुशांत के निधन पर पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात
  • निधन की खबर से हैरान हूं

    फिल्म में कई ऐसी चीजें थीं जो सुशांत ने धोनी की तरह ही की थीं और हेलिकॉप्टर शॉट उनमें से एक था। इस फिल्म में बनर्जी के रोल को अनुभवी अभिनेता राजेश शर्मा ने निभाया है। बनर्जी ने कहा सुशांत काफी अच्छे इंसान थे और उन्होंने फिल्म के लिए हेलिकॉप्टर शॉट तथा धोनी के तौर तरीके सीखने के लिए उनसे संपर्क किया था। बनर्जी ने कहा, ‘वह बहुच अच्छे इंसान थे। वह बहुत अच्छे से पेश आते थे। आज मैंने समाचार चैनल पर देखा, मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं।’

  • अब सिर्फ यादें हैं, मैं गहरे सदमे में हूं

    उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है जब वह रांची में आए थे। हमने लंबी चर्चा की थी। मैं वहां था। माही के दोस्त वहां थे। वह हमेशा मुझसे कहते थे कि दादा, धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट सिखा दो ना।’ उन्होंने कहा, ‘वह मुझसे पूछते थे कि माही कैसे खेलता है, उसके चेहरे के हावभाव क्या होते हैं। वह काफी फोकस थे। एकतरफा समर्पण। इसलिए चीजें इतने अच्छे से हुईं। आप नहीं कह सकते कि वो धोनी नहीं है। आज मेरे पास सिर्फ यादें हैं। मैं गहरे सदमे में हूं।’

  • खेल जगत हैरान

    सुशांत (34) ने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके घर में काम करने वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सुशांत के निधन पर खेल जगत ने भी शोक व्यक्त किया है। कप्तान विराट कोहली, सचिन तेंडुलकर, रवि शास्त्री, अनिल कुंबले, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, कुश्ती खिलाड़ी बजरंग पुनिया ने सुशांत को श्रद्धंजलि दी है।

‘धोनी’ के लिए बहुत मेहनत की थी

आलोक बताते हैं, ‘सुशांत अपने काम को लेकर बहुत ईमानदार थे। सेट पर आने के बाद भी वर्कआउट करते थे, रनिंग करते थे। धोनी के किरदार के लिए खूब मेहनत करते थे। उनके वीडियो देखते थे।’

‘अक्सर कहते थे- छोटी उम्र में मैंने सब देख लिया’

आलोक बताते हैं, ‘सुशांत बहुत दार्शनिक बातें भी करते थे। लाइफ को अलग नजरिए से देखते थे। एक बार जब एक सीन की शूटिंग चल रही थी जिसमें धोनी की फ्लाइट छूट जाती है.. तब हम सब एक गाड़ी में बैठे थे। वह एकदम से बोलने लगे कि इतनी उम्र में मैंने सबकुछ पा लिया। फेम भी देख लिया, ग्लैमर भी देख लिया, पैसा भी कमा लिया गाड़ी भी खरीद ली और अब लाइफ में बहुत चीजें देख ली हैं। अब समझ नहीं आता कि आगे क्या।’

NBT

आलोक कहते हैं, ‘मुझे तब सुशांत की बातें समझ नहीं आती थीं मैं हंसता था और कहता था कि फिर मैं क्या करूं भाई, गांव लौट जाऊं। अगर ये सब माया ही है। तो वह हंसते थे कि अरे नहीं नहीं यार मैं तो ऐसे ही बोल रहा हूं और बात वहीं खत्म कर देते थे। लेकिन अब समझ आया कि वह कहना चाहते थे कि जिंदगी का मतलब कुछ और ही है शायद। वह सुकून चाहते थे। शायद उनको वह सुकून नहीं मिला होगा जिसे ढूंढते हुए इतना दूर चले गए। मुझे सुशांत की वह बात हमेशा याद रहेगी।’

सुशांत के साथ आखिरी बातचीत

आलोक बताते हैं, मेरी आखिरी बात धोनी की रिलीज के बाद हुई थी। जब फिल्म हिट हो गई थी। तो मैंने उन्हें डरते-डरते मेसेज किया था कि पता नहीं रिप्लाइ आएगा भी कि नहीं। लेकिन रिप्लाइ किया मुझे बहुत अच्छा लगा। मिलने के लिए भी बोला था अगले हफ्ते लेकिन वह हफ्ता कभी नहीं आया। वो भी बिजी हो गए मैं भी थोड़ा अलग हो गया।

आखिरी मेसेज में उन्होंने कहा था, ‘..यार तुम बहुत अच्छे एक्टर हो ..बहुत अच्छा काम किया तुमने धोनी में ..बहुत आगे जाओगे … मिलते हैं जल्दी।’

‘एकदम ठेठ देसी बातें करते थे सुशांत’

आलोक बताते हैं, ‘सुशांत बहुत प्यारे और जमीन से जुडे़ इंसान थे। देसी चीजों को बहुत प्यार करते थे। बैठ के बिहार के बारे में बातें करते थे। लिट्टी चोखा के बारे में बात करते थे। ऐसा नहीं था कि स्टार थे तो बहुत बड़ी बातें करें। शो ऑफ बिल्कुल नहीं और देसी बातें करते थे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here