जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने भारत में अपनी नई 2021 रेंज रोवर वेलार एसयूवी ( 2021 Range Rover Velar SUV) लॉन्च कर दी है। नई वेलार एसयूवी की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 79.87 लाख रुपये है। 2021 रेंज रोवर वेलार भारत में पेट्रोल और डीजल दोनों ही ऑप्शंस में उपलब्ध है। टाटा मोटर्स के मालिकाना हक वाली ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी ने यह घोषणा भी की है कि उसने स्थानीय स्तर पर असेंबल्ड 5 सीटर SUV की डिलीवरी शुरू कर दी है। नई वेलार के डीजल वेरियंट की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 80.71 लाख रुपये है। 

8 स्पीड गियरबॉक्स से लिंक्ड है मोटर
2021 रेंज रोवर वेलार 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो कि 247hp का पावर और 365Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, 2.0 लीटर का डीजल इंजन 177hp का पावर और 430Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। मोटर 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लिंक्ड है और इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। रेंज रोवर वेलार में 5 सीटर केबिन है। इसमें 12 स्पीकर मेरिडियन साउंड सिस्टम और मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। जेएलआर की इस एसयूवी में 10.0 इंच Pivi Pro टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो कि Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है।

 

 

यह भी पढ़ें- 125 किलोमीटर तक की रेंज के साथ आए 2 दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत

4 कलर ऑप्शन में आई है SUV
नई रेंज रोवर वेलार में 3D सराउंड कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक एयर सस्पेंशन जैसे नई फीचर्स से लोडेड है। यह SUV फुजी व्हाइट, पोर्टोफिनो ब्लू, सार्तोरिनी ब्लैक और सिलिकॉन सिल्वर इन 4 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी। भारत में लैंड रोवर रेंज में 20MY रेंज रोवर Evoque (शुरुआती कीमत 59.04 लाख रुपये), डिस्कवरी स्पोर्ट (शुरुआती कीमत 65.30 लाख रुपये), न्यू रेंज रोवर वेलार (शुरुआती कीमत 79.87 लाख), डिफेंडर 110 (शुरुआती कीमत 83.38 लाख रुपये), रेंज रोवर स्पोर्ट (शुरुआती कीमत 91.27 लाख रुपये) शामिल हैं। ये सारे एक्स-शोरूम प्राइसेज हैं। 

यह भी पढ़ें- अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ पहले से ज्यादा आसान, बिना टेस्ट के हो जाएगा काम



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here