मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज, मोबाइल कंटेट मुहैया कराने वाली कंपनी ग्लांस इनमोबी (Glance InMobi) में बड़ा दांव लगा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक इस कंपनी में रिलायंस करीब 30 करोड़ डॉलर के निवेश की योजना बना रही है। ये डील अगले कुछ सप्ताह में पूरी होने की उम्मीद है। 

गूगल का भी है निवेश: ग्लांस इनमोबी मोबाइल कंटेट मुहैया कराने वाली घरेलू कंपनी है। इसमें गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट का भी निवेश है।  ग्लांस इनमोबी फोन के लॉक स्क्रीन पर न्यूज और एंटरटेनमेंट कंटेंट पुश करती है। इसके अलावा शॉर्ट वीडियो भी मुहैया कराती है। 

टाइमिंग बेहद अहम: डील की ये खबर ऐसे समय में आ रही है जब रिलायंस इंडस्ट्रीज अपना अफॉर्डेबल जियो स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। ऐसी उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में कंपनी जियो स्मार्टफोन को लॉन्च कर दे। इस स्मार्टफोन में ग्लांस इनमोबी की एंट्री से ग्राहकों को लुभाने का प्रयास किया जा सकता है। इस कंपनी के शॉर्ट वीडियोज को बूस्ट मिल सकता है। टिकटॉक हो या इंस्टाग्राम रील्स, इसे खूब कंज्यूम किया जा रहा है। YouTube Shorts के शॉर्ट वीडियोज भी खूब देखे जाते हैं। कहने का मतलब ये है कि रिलायंस के अपकमिंग स्मार्टफोन को बूस्ट देने में इस डील की बड़ी भूमिका हो सकती है।

सिर्फ एक महीने में 900 करोड़ रुपए की कमाई, राकेश झुनझुनवाला को इन दो शेयरों ने किया मालामाल  

बाजार में रिलायंस का शेयर गुलजार: इस खबर की वजह से शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्टॉक प्राइस 52 सप्ताह के हाई लेवल पर पहुंच गया है। मंगलवार को रिलायंस का शेयर भाव 2,565 रुपए तक पहुंचा। कारोबार के अंत में ये 2543.85 रुपए या 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैपिटल 16 लाख 15 हजार करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here