नए साल 2021 के मौके पर इंडिया गेट पर भारी संख्या में लोगों के पहुंचने के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की है। इस दौरान पैदल लोगों की भीड़ बढ़ने पर सुबह दस बजे से ही इंडिया गेट के कई रास्ते पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा। इस बीच वाहनों को सी-हैक्सागोन, इंडिया गेट क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इन मार्गों पर रहेगा रूट डाटवर्ट
क्यू प्वाइंट, एमएलएनपी गोलचक्कर, सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर, जनपथ गोलचक्कर, राजपथ, रफी मार्ग, विंडसर प्लेस गोलचक्कर, राजेंद्र प्रसाद रोड-जनपथ, केजी मार्ग- फिरोजशाह रोड, मंडी हाउस, मथुरा रोड-पुराना किला रोड, मथुरा रोड-शेरशाह रोड, एसबीएम-जाकिर हुसैन मार्ग, एसबीएम-पंडारा रोड आदि
चिड़ियाघर पर भीड़
चिड़ियाघर में जाने वालों से मथुरा रोड पर भीड़ जमा होने की उम्मीद है। इस कारण ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को हजरत निजामुद्दीन और प्रगति मैदान के बीच भैरों रोड-मथुरा रोड पर जाने से बचने की सलाह दी है। उधर इंडिया गेट जाने वाले आगंतुकों को ट्रैफिक पुलिस की तरफ से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने को कहा गया है, ताकि उन्हें परेशानी न हो।
हमने कड़े इंतजाम किए हैं। 8बजे के बाद कनॉट प्लेस में वाहनों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए गए पास कार्ड से ही मंजूरी होगी। ड्रंक एंड ड्राइव पर नजर रखने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई जाएंगी: दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्त ट्रैफिक मनीष अग्रवाल, नववर्ष की पूर्व संध्या तैयारियों पर pic.twitter.com/ULTARy3EI8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2020
कनॉट प्लेस में वाहन नहीं
कनॉट प्लेस में जुटने वाली लोगों की भीड़ के मद्देनजर जरूरत पड़ने पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। नववर्ष की पूर्व संध्या तैयारियों के बारे में बताते हुए दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्त ट्रैफिक मनीष अग्रवाल ने कहा कि हमने कड़े इंतजाम किए हैं। 8 बजे के बाद कनॉट प्लेस में वाहनों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए गए पास से ही प्रवेश की मंजूरी होगी। ड्रंक एंड ड्राइव पर नजर रखने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई जाएंगी।
ये भी पढ़ें : कल रात 8 बजे बाद कनॉट प्लेस में होगी नो एंट्री, इन रास्तों पर न निकलें
ये भी पढ़ें : नए साल पर दिल्ली में ड्रंकन ड्राइविंग करने वालों का होगा ब्लड टेस्ट







