भारत में ट्रेन का सफर आसान नहीं होता। टिकट बुकिंग से लेकर सीट कंफर्म तक यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। टिकट बुकिंग को और आसान बनाने के लिए इंडियन रेलवे की ओर से 31 दिसंबर को यानि आज IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च की जाएगी। यानि नए साल में नई वेबसाइट की सौगात में मिलेगी। रेल मंत्रालय का कहना है कि IRCTC वेबसाइट और ऐप के अपग्रेड हो जाने के बाद यात्री पहले के मुकाबले अधिक तेजी से टिकट बुक कर सकेंगे।

गौरतलब है कि दोपहर 12 बजे रेल मंत्री पीयूष गोयल  IRCTC की नई वेबसाइट को लॉन्च करेंगे। नए रंग रूप में लाई जा रही इस नई वेबसाइट में ज्यादा बेहतर फीचर्स होंगे। वहीं कहा रहा है कि ये वेबसाइट अधिक लोड पड़ने पर भी हैंग नहीं होगी।

इधर, वेबसाइट के रेवेन्यू के लिए इसमें पहले से अधिक विज्ञापन होंगे। वहीं एक मिनत में 10 हजार से ज्यादा टिकट बुकिंग आम जनता को राहत देगी। फिलहाल एक मिनट में 7500 बुकिंग होती हैं। इससे पहले साल 2018 में IRCTC की वेबसाइट का नया लुक सामने आया था, जो अभी तक चल रहा है



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here