क्या कभी किसी ने आपका गुम हुआ कीमती सामाना ढ़ूढ़ कर दिया है। अक्सर हमसे मोबाइल, पर्स जैसी कीमती चीजें खो जाती हैं। लेकिन वहीं जब कुछ ऐसा खो जाता है जिससे हमारी भावनाएं जुड़ी हों तो दुख ज्यादा होता है और हम हर कीमत पर उसे खोजना चाहता है। एक व्यक्ति की शादी की सोने की अंगूठी एक नदी में खो गई थी, वह लगातार उसे खोज रहा था पर सफल नहीं हो पा रहा था। 

ये मामला अमेरिका है, जहां कैलिफोर्निया नदी में अदाम पापिनी नाम के एक शख्स की अंगूठी नदीं में खो गई थी। सोमवार को सीबीएस न्यूज के साथ एक इंटरव्यू  के दौरान, पापिनी ने कहा कि तैरते वक्त उनकी अंगूठी नदी में गिर गई थी और वो तबई से नदीं में अपनी अंगूठी खोज रहे हैं, उन्हें ऐसा करते हुए एक हफ्ता हो गया था। 

लेकिन शुक्र है कार्ल ब्लाई का जिन्हें यह सोने की अंगूठी मिल गई।  पापिनी बताते हैं कि उन्हें यह अंगूठी बहुत प्रिय है वो अपने आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे बचाकर रखना चाहते हैं। 

 

कार्ल ब्लाई को नदीं में वह अंगूठी मिली, पर उन्हें नहीं पता था यो सोने की अंगूठी किसकी है। तो उन्होंने एक वीडियो बनाया और उसे फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। अपने फेसबुक पोस्ट में उसने लिखा कि मुझे ये सोने की अंगूठी नदी में मिली है, लेकिन मैं नहीं जानता यह किसकी है, कृपया इसके मालिक को ढूढ़ने में मेरी मदद करें। जिसके बाद लोगों ने इस पोस्ट को खूब शेयर किया और यह पोस्ट अगूंठी के असली मालिक तक पहुंच गई।

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here