दुबई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीते 17 सितंबर को जन्मदिन था। इस अवसर पर देश और दुनिया से तमाम लोगों ने उन्हें अपने-अपने तरीके से बधाई संदेश भेजे। दुबई की रहने वाली सुचेता सतीश ने भी अनोखे अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने पीएम के लिए उनके राष्ट्रीय राजनीतिक सफर को दर्शाते गीत का एक वीडियो बनाया है, जिसे डिजिटल प्लैटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है।

दुबई के न्यूज पोर्टल खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 10वीं ग्रेड में पढ़ने वाली सुचेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्रिब्यूट करते हुए उनके जन्मदिन 17 सितंबर को यह गाना डिजिटल प्लैटफॉर्म पर लॉन्च किया है। गाने की शुरुआत नमो-नमो विश्वगुरु भारत मेरा से होता है। जाहिर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में अपने समर्थकों और प्रशंसकों में नमो नाम से भी लोकप्रिय हैं। इस गाने को मलयालम लिरिसिस्ट और सिंगर अजय गोपाल ने लिखा है।

शरजाह के स्टूडियों में रिकॉर्ड हुआ गाना
सुचेता की मां सुमिता अयिल्याथ ने इसका हिंदी तर्जुमा किया है। शरजाह के एक स्टूडियों में इस गाने को रिकॉर्ड किया गया है। गाने में नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय राजनीतिक सफर के अलावा उनकी सरकार की प्रमुख योजनाओं मसलन मेक इन इंडिया आदि को दर्शाया गया है। साथ ही भारत के अद्भुत प्राकृतिक दृश्यों, नदियां, पहाड़, जंगल, रेगिस्तान और विभिन्न सांस्कृतिक झलकियों भी शामिल किया गया है।

इस गाने को स्वर देने वाली सुचेता अभी 15 साल की हैं। वह हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक में ट्रेनिंग ले रही हैं। वह साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई दौरे के दौरान राष्ट्रगान गाने वाली टीम का भी हिस्सा रही थीं। उन्होंने साल 2018 में भी दुबई में पीएम मोदी के स्वागत में ओपेरा गाया था।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here