पंजाब के मोगा जिले में शुक्रवार को बस हादसे में तीन कांग्रेसियों की मौत हो गई। इसके अलावा करीब 20 लोग दुर्घटना में घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि यह हादसा दो बसों की टक्कर के चलते हुआ है। इनमें से एक स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस थी, जबकि दूसरी प्राइवेट मिनी बस थी। मोगा जिले के एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इस हादसे का शिकार हुई मिनी बस में कांग्रेस के नेता सवार थे, जो पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। 

इस हादसे को लेकर सूबे के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुख व्यक्त किया है। अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘मोगा जिले में बस हादसे में तीन कांग्रेसियों की मौत की खबर मिली है और बहुत से लोग घायल हुए हैं। इस घटना से दुख पहुंचा है। मैं मोगा के डीसी को आदेश दिया है कि वे तत्काल दुर्घटना में घायल लोगों के इलाज में मदद करें और पूरे मामले की रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपें।’ 

इस बीच राज्य के नए कांग्रेस अध्यक्ष बने नवजोत सिंह सिद्धू चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। वह पंजाब कांग्रेस भवन में अध्यक्ष का पद संभालेंगे। इस मौके पर कांग्रेस की ओर से बड़ा आयोजन किया गया है। यही नहीं खुद सिद्धू भी इस इवेंट को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर पेश कर रहे हैं। उन्होंने राज्य में ज्यादा से ज्यादा विधायकों और सांसदों को साधने का प्रयास किया है। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी आज चाय पार्टी का आयोजन किया है। इसमें खुद नवजोत सिंह सिद्धू रहने वाले हैं और फिर सीएम भी उनकी ताजपोशी में पहुंचेंगे। कैप्टन अमरिंदर की ओर से आयोजित ब्रेकफास्ट में राज्य के विधायकों, सांसदों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को आमंत्रित किया है।

संबंधित खबरें





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here